चूरू कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने राजगढ़ उपखंड का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

चूरू कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने राजगढ़ उपखंड का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

चूरू, 31 जुलाई। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने गुरुवार को चूरू जिले के राजगढ़ उपखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राजगढ़ उपखंड मुख्यालय पर स्थित पंचायत समिति कार्यालय, मिनी सचिवालय, राजकीय उप जिला अस्पताल, खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखीं। साथ ही, उन्होंने चांदगोठी और हमीरवास जैसे ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर बरसात के दौरान जल भराव आदि का भी जायजा लिया।
खेल स्टेडियम और अस्पताल में व्यवस्थाएं देखीं
जिला कलेक्टर सुराणा ने सबसे पहले अंतर्राष्ट्रीय खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया और खेल गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद भी किया। कबड्डी कोच ने परिसर में पानी और शौचालय की समस्या बताई, जिस पर जिला कलेक्टर ने संबंधित विभाग को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।
इसके बाद, उन्होंने राजकीय उप जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, ओपीडी संख्या, स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों की सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पतालों में साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि मरीजों को अनावश्यक परेशानी न हो। डॉ. हर्षिता राव ने अस्पताल की वर्तमान व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पंचायत समिति, मिनी सचिवालय और उप तहसील कार्यालयों का निरीक्षण
कलेक्टर सुराणा ने पंचायत समिति कार्यालय और मिनी सचिवालय पहुँचकर कार्यालयों की स्थिति, रिकॉर्ड्स और भवनों का जायजा लिया। गुरुवार को तहसीलदार कार्यालय में भवन के क्षतिग्रस्त होने की घटना को देखते हुए उन्होंने एसडीएम को वैकल्पिक भवन देखकर जल्द ही कार्यालय शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा ने कलेक्टर को बताया कि वैकल्पिक भवन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और उपयुक्त स्थान मिलते ही तहसील कार्यालय को नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इससे पहले, जिला कलेक्टर ने हमीरवास उप तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण किया और दूधवाखारा उप तहसील कार्यालय में भी स्टाफ, रिकॉर्ड रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
========
भारी बरसात के मद्देनजर चूरू जिला प्रशासन की अपील: आवश्यक सावधानियां बरतें
चूरू, 31 जुलाई। चूरू जिला प्रशासन ने पिछले 24 घंटों में हुई तेज बरसात के मद्देनजर जिले के सभी निवासियों से आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। जिले के विभिन्न हिस्सों में भारी वर्षा के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव, कच्चे मार्गों पर मिट्टी का कटाव और अस्थायी असुविधाएँ उत्पन्न हुई हैं। जिला प्रशासन ने आमजन से सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं का ही पालन करने का आग्रह किया है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

आमजन के लिए आवश्यक सावधानियां
जिला प्रशासन ने नागरिकों को निम्नलिखित सावधानियां बरतने की सलाह दी है:

  • सुरक्षित आवागमन: जलभराव वाले क्षेत्रों, नालों या अर्धनिर्मित सड़कों पर आवागमन से बचें।
  • विद्युत सुरक्षा: टूटे हुए विद्युत तारों अथवा बिजली के खंभों के पास न जाएँ। ऐसी स्थिति में तुरंत बिजली विभाग को सूचित करें। किसी भी गीले स्थान या पानी के संपर्क में आने से बचें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग न करें।
  • वाहन सुरक्षा: पुलिया, कच्चे रास्तों या जलमग्न सड़कों पर वाहन ले जाना खतरनाक हो सकता है। बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में वाहन चलाने से बचें।
  • स्वास्थ्य और स्वच्छता: स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए आवश्यक ऐहतियात रखें। जल जनित बीमारियों की संभावना को देखते हुए, उबले हुए या स्वच्छ पानी का ही सेवन करें। खुले या सड़कों पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें। बच्चों को कीचड़ या गंदे पानी में खेलने से रोकें।
  • घरेलू सुरक्षा: घरों की छत, बिजली के कनेक्शन और नालियों की नियमित निगरानी करें। अपने जरूरी दस्तावेजों और मूल्यवान वस्तुओं को सूखे व सुरक्षित स्थान पर रखें।

आपात स्थिति में संपर्क करें
किसी भी आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 01562-251322 या आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करें।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *