एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 70 हजार की रिश्वत लेते कनिष्ठ अभियंता (JEN) गिरफ्तार

कनिष्ठ अभियंता (JEN) भानुप्रताप को 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बूंदी, 28 अक्टूबर । बूंदी जिले के तालेड़ा पंचायत समिति में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की कोटा इंटेलिजेंस टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ अभियंता (JEN) भानुप्रताप को 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक ठेकेदार के बकाया बिलों के भुगतान की एवज में कमीशन मांगने के मामले में की गई है। इसके तहत बुधवार को तालेड़ा पंचायत समिति परिसर में कार्रवाई की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

10 लाख रुपए के बिल पर मांगा था कमीशन
एसीबी के डीएसपी चंद्रकंवर के अनुसार, परिवादी ने 7 अक्टूबर को एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके करीब 10 लाख रुपए के बकाया बिल का भुगतान करवाने के लिए कनिष्ठ अभियंता द्वारा 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही थी। बाद में दोनों के बीच 7 प्रतिशत यानी 70 हजार रुपए देने पर सहमति बनी। परिवादी का यह भी आरोप था कि पुराने बिलों को पास कराने के एवज में जेईएन पहले ही 10 हजार रुपए ले चुका था।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सत्यापन के बाद एसीबी ने बिछाया जाल
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने इसका भौतिक सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से तालेड़ा पंचायत समिति परिसर में कार्रवाई करते हुए आरोपी जेईएन भानुप्रताप को परिवादी से 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। इस अचानक हुई कार्रवाई से पंचायत समिति कार्यालय में हड़कंप मच गया।

मामले की जांच जारी
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस. परमिला के पर्यवेक्षण में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसीबी यह भी जांच कर रही है कि इस मामले में अन्य किन लोगों की संलिप्तता है। ब्यूरो द्वारा मामले में नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

adv change on 24 oct 2026