पॉश इलाके में बड़ी चोरी, एक महीने से सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना

महिलाओं के बैग से 1 करोड़ के जेवर और 8 लाख नकदी पार
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 9 फ़रवरी । शहर के सुरक्षित माने जाने वाले जयनारायण व्यास कॉलोनी (JNV) थाना क्षेत्र के चौथे सेक्टर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने एक सूने मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता तब चला जब मकान मालकिन करीब एक महीने बाद दिल्ली से वापस लौटीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि समय बीत जाने के कारण सुराग जुटाना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मकान मालकिन निशा सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह 5 जनवरी को अपने निजी कार्य से दिल्ली गई हुई थीं। रविवार को जब वह वापस बीकानेर पहुँचीं, तो घर के मुख्य ताले टूटे हुए मिले। अंदर प्रवेश करने पर सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी खुली पड़ी थी। चोरों ने शातिर तरीके से घर की रेकी की और मौका पाकर कीमती सामान बटोर ले गए।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

चोरी हुए सामान का विवरण
पीड़िता द्वारा दर्ज करवाई गई एफआईआर के अनुसार, चोरों ने निम्नलिखित सामान चोरी किया है:

नकदी: लगभग 15,000 रुपये नगद। सोना-चांदी: चांदी के 20-25 सिक्के (विभिन्न वजन के), 2 सोने की अंगूठियां, 4 चांदी की पायलें, चांदी की बिछुड़ियाँ और चांदी का एक प्याला। इलेक्ट्रॉनिक्स: एक कीमती निकोन (Nikon) कैमरा भी चोरी हो गया है।

जांच में सीसीटीवी फुटेज की कमी बनी बाधा
चोरी की यह वारदात 5 जनवरी से 8 फरवरी के बीच किसी भी समय हुई है। एक महीने का लंबा अंतराल होने के कारण पुलिस को सीसीटीवी फुटेज खंगालने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है, क्योंकि अधिकांश कैमरों का बैकअप इतना पुराना नहीं मिल पाता। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी ने जांच एएसआई जयप्रकाश को सौंपी है।

क्षेत्रवासियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, क्योंकि पॉश इलाके में एक महीने तक घर के ताले टूटे रहने और किसी को भनक न लगने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस आसपास के संदिग्धों और पुराने अपराधियों से पूछताछ कर रही है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *