कांग्रेस वॉर रूम की पहली ही बैठक में जुड़े मुख्यमंत्री

कांग्रेस वॉर रूम की पहली ही बैठक में जुड़े मुख्यमंत्री
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

मंडल अध्यक्षों की सरकार रिपीट करवाने में रहेगी अहम भूमिका – गहलोत

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

चुनावी अभियान में मंडल अध्यक्षों व सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेगी पार्टी – रंधावा

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

जयपुर , 1 अक्टूबर। कांग्रेस के प्रदेश सेंट्रल वॉर रूम की पहली बैठक आज हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, कमेटी के तीनों को-चेयरमैन सीएम ओएसडी लोकेश शर्मा, पीसीसी प्रदेश सचिव जसवंत गुर्जर और कैप्टन अरविंद कुमार मौजूद रहे, जबकि कमेटी के चेयरमैन शशिकांत सेंथिल और प्रदेशभर के करीब 400 मंडल अध्यक्ष भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक से जुड़े।

इस बैठक को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तमाम मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी इस चुनाव की सबसे अहम कड़ी हैं। क्योंकि आप ही हमारी राज्य सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-ढाणी में रहने वाले मतदाताओं तक पहुंचाने का काम करेंगे। इसलिए आपकी सक्रियता से ही कांग्रेस पार्टी इस बार के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने और सरकार रिपीट करने में कामयाब होगी।

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने चुनावी अभियान में पार्टी के मंडल अध्यक्षों और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेगी। यूथ कांग्रेस, सेवादल और एनएसयूआई के माध्यम से युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा, जबकि महिला मतदाताओं को जोड़ने के लिए महिला कांग्रेस अहम भूमिका निभाने का काम करेगी। इसी तरह भाजपा की तरफ से कांग्रेस के खिलाफ सोशल मीडिया और चुनावी रैलियों के जरिए जो अनर्गल बयान और तथ्य जनता में फैलाए जाएंगे, उनका कैसे मुंहतोड़ जवाब देना है, इसका जिम्मा भी कांग्रेस की इन जैसी तमाम फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन पर रहेगा। इस मौके पर सेंट्रल वॉर रूम कमेटी की पूरी टीम की सफलता की कामना करते हुए श्री रंधावा ने शुभकामनाएं दीं।

इसके साथ ही कमेटी के को-चेयरमैन लोकेश शर्मा ने भी बैठक को संबोधित किया। लोकेश शर्मा ने प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2023 में प्रदेश सेंट्रल वॉर रूम की भूमिका और कार्यप्रणाली के बारे में बैठक में शामिल हो रहे सभी लोगों को जानकारी दी। लोकेश शर्मा ने कहा कि पहली बैठक में इतनी बड़ी संख्या में प्रदेशभर से मंडल अध्यक्ष जुड़े हैं, ये बहुत ही प्रसन्नता की बात है। इससे मुझे इस बात का पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस वॉर रूम के माध्यम से विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की जो लड़ाई है उसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे। साथ ही आज से ज्यादा आक्रामक तरीके से सक्रियता बढ़ाते हुए इस वॉर रूम से जो भी निर्देश और जिम्मेदारी दी जा रही है, उसका अक्षरशः पालन करते हुए अपने आप को मजबूत करेंगे और आगे बढ़ेंगे। लोकेश शर्मा ने कहा कि इसके साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और कमेटी के चेयरमैन शशिकांत सेंथिल की तरफ से जो भी दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन मिलेगा, उसी के आधार पर हम सभी चुनाव में अपनी-अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *