दीक्षार्थी बहिन साधना बांठिया का मदुरै तेरापंथ भवन में मंगल भावना समारोह आयोजित

दीक्षार्थी बहिन साधना बांठिया का मदुरै तेरापंथ भवन में मंगल भावना समारोह आयोजित
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

मदुरै, 1 जून। तेरापंथ धर्मसंघ की दीक्षार्थी बहिन साधना बांठिया के मदुरै आगमन पर तेरापंथ भवन में मंगल भावना समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे प्रारंभ हुआ। बालोतरा निवासी साधना बांठिया, जिनका जन्म 9 मार्च 1995 को हुआ, आप स्वर्गीय श्री प्रकाश जी बांठिया एवं किरण देवी की सुपुत्री हैं। आपने 17 अप्रैल 2022 को पारमार्थिक शिक्षण संस्था, लाडनूं में प्रवेश लेकर तीन वर्षों तक धार्मिक अध्ययन किया है। वे MBA उपाधिधारक हैं एवं वर्तमान में जैनोलॉजी में पीएचडी कर रही हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उल्लेखनीय है कि दीक्षार्थी साधना बांठिया की समणी दीक्षा दिनांक 3 सितंबर को कोबा, अहमदाबाद में आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन करकमलों से संपन्न होगी। कार्यक्रम में मंगलाचरण दीपिका फूलफगर द्वारा प्रस्तुत किया गया। दीक्षार्थी बहिन का परिचय पंकज कोठारी ने दिया। तेरापंथ सभा अध्यक्ष श्री गौतमचंद गोलेछा ने सभी अतिथियों एवं मुमुक्षु बहिन का हार्दिक स्वागत करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

pop ronak

ते.म.म. द्वारा सुमधुर गीतिका की प्रस्तुति दी गई। मंत्री सुनीता कोठारी, कन्या मंडल द्वारा गीतिका , शांतिलाल बुरड़ (सूरत), निवृत्तमान अध्यक्ष अशोक जीरावला, उपासक धनराज लोढ़ा, ABTYP के नितेश कोठारी, अमृतलाल चोपड़ा, वियाना कोठारी आदि ने अपने विचार रखते हुए दीक्षार्थी बहिन को संयम पथ पर अग्रसर होने हेतु मंगल कामनाएं दीं।

कार्यक्रम का सुंदर संचालन मधु पारख ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन बबीता लोढ़ा ने प्रस्तुत किया। उपस्थित सभी ने “ॐ अर्हं” उच्चारण से उत्साहवर्धन किया गया तथा जैन उद्घोषों “जय जय ज्योति चरण” और “जय जय महाश्रमण” से वातावरण गुंजायमान हो उठा। समापन पर सभी ने “दीक्षार्थी अमर रहें” के जयघोष के साथ मुमुक्षु साधना बहिन को शुभकामनाएं दीं।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *