पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया सम्मानित

पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया सम्मानित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर ,9 जनवरी । राजधानी जयपुर में आयोजित 8वीं राजस्थान सीनियर, सेकंड जूनियर एवं सब जूनियर स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025-26 का मंच उस समय तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा, जब दिव्यांग खेलों के उत्थान में जुटी एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था की अध्यक्ष श्रीमती मंजू गुलगुलिया को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। खेल जगत की जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी में आयोजित इस समारोह में समाज सेवा और खेल प्रतिभाओं को निखारने के उनके प्रयासों की सराहना की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

श्रीमती मंजू गुलगुलिया को यह प्रतिष्ठित सम्मान राजस्थान पैरा स्पोर्ट्स सेक्रेट्री हिम्मत सिंह गुर्जर शताब्दी अवसती, अंतरराष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतिभा एवं फाउंडेशन यूनियन फुटबॉल क्लब के सेक्रेटरी महिपाल स्वामी के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर राजस्थान पावरलिफ्टिंग सेक्रेटरी राज महावीर सिंह सहित खेल जगत के कई गणमान्य अतिथि साक्षी बने। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीमती गुलगुलिया की संस्था न केवल दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रही है, बल्कि उन्हें आत्म-निर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का सराहनीय कार्य भी कर रही है।

pop ronak
BC opening

सम्मान प्राप्त करने के बाद भावुक होते हुए श्रीमती मंजू गुलगुलिया ने आयोजन समिति का आभार जताया। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि को संस्था के कोचों, सहयोगियों और उन सभी दिव्यांग खिलाड़ियों को समर्पित किया जो अपनी शारीरिक बाधाओं को पार कर खेलों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने संकल्प दोहराया कि एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था भविष्य में भी समान अवसरों की भावना के साथ दिव्यांग खिलाड़ियों के मार्गदर्शन और सशक्तिकरण के लिए इसी समर्पण भाव से कार्य करती रहेगी।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *