राजराजेश्वरी नगर में मंत्र दीक्षा कार्यक्रम आयोजित: बच्चों ने ग्रहण किए आध्यात्मिक संस्कार

राजराजेश्वरी नगर में मंत्र दीक्षा कार्यक्रम आयोजित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

राजराजेश्वरी नगर, 13 जुलाई। आज सुबह 9:30 बजे तेरापंथ सभा भवन, राजराजेश्वरी नगर में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद् राजराजेश्वरी नगर द्वारा एक मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री पुण्ययशाजी ठाणा 4 के सान्निध्य में हुए इस कार्यक्रम में लगभग 70 बच्चों ने नमस्कार महामंत्र के सामूहिक संगान के साथ मंत्र दीक्षा ग्रहण की। साध्वी श्री जी ने अपने प्रेरणा पाथेय में मंत्र दीक्षा को एक महत्वपूर्ण उपक्रम बताया। उन्होंने एक छोटी सी कहानी के माध्यम से ज्ञानशाला के बच्चों को मंत्र की शक्ति के बारे में प्रेरणा दी और उन्हें खाते समय मोबाइल या टीवी न देखने का त्याग भी दिलाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यह कार्यक्रम बच्चों में जैन धर्म और तेरापंथ युवक परिषद् के प्रति आध्यात्मिक संस्कारों और गहरी श्रद्धा को विकसित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा पूरे देश में आयोजित किया जाता है। परिषद् मंत्री संदीप बैद ने सभी उपस्थित लोगों का स्वागत किया। मंत्र दीक्षा कार्यशाला में ज्ञानशाला केंगेरी एवं राजराजेश्वरी नगर के बच्चों द्वारा प्रेरणादायक नाट्य प्रस्तुतियां दी गईं। साध्वी श्री बोधिप्रभा जी ने गीतिका गाकर सभी को प्रेरित किया।

pop ronak
BC opening

गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चे प्रेरित होकर मंत्र दीक्षा ग्रहण करते हैं, जिससे समाज के छोटे बच्चों में आध्यात्मिक विकास होता है। हमारी संस्था समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम करती रहती है। तेयुप से सफल संचालन दर्शन तातेड़ एवं ज्ञानशाला शिक्षिका श्रीमती सुधा दुगड़ ने किया। आभार तेयुप सहमंत्री प्रथम महेश मंडोत ने व्यक्त किया। इस अवसर पर तेयुप, तेरापंथ सभा/ट्रस्ट, महिला मंडल के पदाधिकारीगण, श्रावक-श्राविका समाज, ज्ञानशाला परिवार (राजराजेश्वरी नगर और केंगेरी) आदि की उपस्थिति रही।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *