राजस्थान में मानसून की पूरी रफ्तार: 13 से 15 जुलाई तक रेड अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी, उत्तर भारत में बढ़ने लगी ठंड
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर, 13 जुलाई। राजस्थान में मानसून ने अब पूरी रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने आगामी 13 से 15 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कोटा, उदयपुर, अजमेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभागों में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश, और कुछेक जगहों पर अत्यंत भारी बारिश (205 मिमी से अधिक) होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक परिसंचरण तंत्र मध्य प्रदेश के ऊपर सक्रिय है, जो सतह से 5.6 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है। यह सिस्टम धीरे-धीरे पूर्वी राजस्थान से पश्चिमी हिस्सों की ओर बढ़ रहा है और अगले 2-3 दिनों में राज्य में तेज बारिश का कारण बन सकता है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मूसलधार बारिश का पूर्वानुमान
13 जुलाई को कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। विशेष रूप से कोटा में बहुत अधिक वर्षा होने के संकेत मिले हैं। वहीं, 14 और 15 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में मूसलधार बारिश के साथ-साथ कुछ स्थानों पर 205 मिमी से अधिक बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

pop ronak
BC opening

जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के भी कुछ हिस्सों में 13 और 14 जुलाई को मध्यम से तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है, जिससे जलभराव और निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति बन सकती है। जोधपुर संभाग में भी 13 जुलाई को कहीं-कहीं भारी और अति भारी बारिश की संभावना है, जबकि 14-15 जुलाई को यहां भी कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें।

 

 

 

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *