शहीद अमर चंद बांठिया का बीकानेर में बनेगा स्मारक

शहीद अमर चंद बांठिया का बीकानेर में बनेगा स्मारक
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 28 जून। राजस्थान धरोहर संरक्षण प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने 27 जून 2024 को गंगा सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित भारतीय इतिहास परंपरा और पर्यावरण संगोष्ठी के समारोह के उपरांत घोषणा की गई कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए अमर चंद बांठिया का स्मारक बीकानेर में बनेगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सेठ अमरचंद बांठिया जैन (1793 – 1858 ) भारत की स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम के एक नायक थे। जब 1858 की भीषण गर्मी में लू के थपेड़ों के बीच, झांसी की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई तथा उनके योग्य सेना नायक राव साहब और तात्या टोपे आदि सब, अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध करने के लिए ग्वालियर के मैदान-ए-जंग में आ डटे थे।

pop ronak

बीकानेर में जन्मे अमरचंद बांठिया को रानी लक्ष्मी बाई का सहयोग करने के कारण 22 जून 1858 को ग्वालियर में फांसी दे दी गई गई थी। अमर चंद बांठिया स्मृति प्रन्यास के सहसंजोयक किशोर बांठिया और डॉ धर्मचंद द्वारा प्राधिकरण अध्यक्ष लखावत ने अमर गाथा पुस्तक भेंट कर निवेदन किया गया था कि श्री अमरचंद जी का स्मारक प्राधिकरण द्वारा निर्मित किया जाए। इस पर लखावत ने सहर्ष तुरंत स्वीकृत प्रदान कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *