प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग,गली पतली होने कारण दमकल का पाइप आग तक नहीं पहुंचा, सारा सामान जला

प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

जयपुर , 3 जून। जयपुर के नाहरगढ़ थाना इलाके में आज सुबह गणगौरी बाजार में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लगई। सुबह एकाएक दुकान से धुआं आने पर लोगों ने दुकान मालिक को फोन कर सूचना दी और दमकल को मौके पर बुलाया। जब तक दमकल मौके पर पहुंचती, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते दुकान के अंदर से आग की लपटे बाहर निकल कर आने लगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

स्थानीय निवासी पूरण मीणा ने बताया कि वह नाहरगढ़ किले रोड पर रहते हैं। सुबह परिवार के साथ गोविंद देव मंदिर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गणगौरी बाजार से निकलने के दौरान कॉलोनी में एक दुकान से धुआं निकलते देखा। जिस पर गाड़ी रोकी और दमकल को दुकान में आग लगने की सूचना दी। स्थानीय लोगों को भी दुकान में आग की सूचना दी। इसके बाद दुकान के छत पर रहने वालों को घर से बाहर निकाला।

pop ronak

सुबह करीब 10 बजे दुकान में आग लगी। इसके बाद दमकल को मौके पर पहुंचने में आधा घंटा लगा। इस दौरान जो दमकल मौके पर पहुंची। पाइप छोटा होने के कारण वह आग तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद दूसरी दमकल को मौके पर बुलाया गया। गली पतली होने कारण दमकल को मौके पर पहुंचने में समय लगा।

प्लास्टिक के उपकरण रखे थे दुकान में

प्लास्टिक के बने हुए उपकरण जैसे जार, जग, कुर्सी, टेबल, बर्तन, मग, बाल्टी सभी जल कर पिघल गए। आग को कंट्रोल करने में दमकल को भी बड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। आग को कंट्रोल करने के लिए दमकल को फॉम का इस्तेमाल करना पड़ा जिस से आग कंट्रोल हो सकी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *