जयपुर में 40 सवारियों से भरी बस में लगी आग, पुलिसकर्मियों ने पीछा कर रूकवाया

जयपुर में 40 सवारियों से भरी बस में लगी आग, पुलिसकर्मियों ने पीछा कर रूकवाया
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • अंदर लोग सो रहे थे, बस दौड़ती रही

जयपुर , 3 जून। जयपुर के तूंगा थाना इलाके में चलती स्लीपर कोच बस के टायरों में आग लग गई। बस में करीब 35 से 40 लोग सवार थे। लालसोट रोड स्थित वीर तेजाजी धर्मकांटे पर खड़ी चेतक में तैनात पुलिसकर्मियों ने बस को खाली करवाया और समय रहते बुझाया। सवारियों को दूसरी बस में शिफ्ट कर जयपुर भेजा गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तूंगा थाना प्रभारी श्रीराम मीणा ने बताया- तूंगा थाना क्षेत्र के लालसोट रोड स्थित वीर तेजाजी धर्मकांटे के पास चलती बस के टायरों में अचानक आग लग गई। इस दौरान मौके पर थाने की चेतक खड़ी थी। पुलिसकर्मियों ने बस के टायर में आग को देखकर बस का पीछा कर रूकवाया।

pop ronak

पुलिसकर्मी बस में चढ़े और सवारियों को नीचे उतरने को कहा। इस दौरान पुलिस की दूसरी टीम ने आग को कंट्रोल करने के लिए पानी डाला और फायरबिग्रेड को सूचना दी। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। कंट्रोल को सूचना देने पर डीसीपी ईस्ट जो रात में गश्त पर थी, वह भी मौके पर पहुंची। यात्रियों को दूसरी बस से जयपुर के लिए रवाना किया गया।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *