एसपी मेडिकल कॉलेज की एमडीआर युनिट को मिला बेस्ट परफॉर्मिंग सेंटर का दर्जा

एस पी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • डॉ कोचर बंधुओं धनपत जी व संजय का रहा विशेष योगदान

बीकानेर , 27 अगस्त। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित मल्टीडिसिप्लीन रिसर्च यूनिट को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा पश्चिम भारत के बेस्ट परफॉर्मिंग सेंटर का दर्जा दिया गया है।इसकी जानकारी आईसीएमआर के वैज्ञानिक डॉ. तनु आनंद ने बीते दिनों ई मेल के माध्यम से नोडल अधिकारी डॉ. संजय कोचर को दी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

डॉ. कोचर ने बताया एस पी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी द्वारा सेंटर के कुशल प्रबंधन एवं संसाधनों की बेहतर मॉनिटरिंग के चलते यह विशेष उपलब्धि बीकानेर सेंटर को हासिल हुई है। आईसीएमआर नई दिल्ली द्वारा यहां बीकानेर में रिसर्च मैथेडोलॉजी की एक कार्यशाला का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिससे यहां की फैकल्टीज एवं पीजी स्टॅडेंट्स को रिसर्च करने की बारीकियां समझने का अवसर मिलेगा साथ ही अन्य डॉक्टर्स को भी प्रशिक्षित किया जाएगा और उत्कृष्ट रिसर्च किया जाएगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

प्राचार्य एवं एमडीआरयू सेंटर के चैयरमैन डॉ. सोनी ने बताया कि बीकानेर में पिछले 9 वर्ष से यह सेंटर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है, यहां विभिन्न प्रकार की जैनेटिक रिसर्च भी किये जा चुके है, इस सेंटर में नोडल अधिकारी डॉ. संजय कोचर के सानिध्य में मलेरिया पर विश्व स्तरीय रिसर्च कार्य भी निरंतर जारी है. सेंण्टर के सफल संचालन में डॉ कोचर की टीम में डॉ. रिजवान तथा डॉ. निरंजना द्वारा भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया जा रहा है।

पिछले वर्षों में किये गए रिसर्च इस प्रकार है

नेत्र विभाग में ग्लोकोमा तथा डायबिटिक रेटीनोपैथी , ऑर्थोपेड्क्सि विभाग में पीआरपी, विभिन्न जोडों की बीमारियों में पीआरपी का उपयोग, मेडिसिन विभाग में पोरफाइरिया एवं डायबिटिक, सर्जरी विभाग में यूरोलॉजी तथा विभिन्न प्रकार के कैंसर पर शोध।

डॉ कोचर बंधुओं धनपत जी व संजय का रहा विशेष योगदान

इस दोरान प्राचार्य गुंजन सोनी ने पूरी इस उपलब्धि हेतु मल्टीडिसिप्लीन रिसर्च यूनिट की पुरी टीम को बधाई दी है। और कहा आगे भी रिसर्च प्रोजेक्ट्स में प्रशासनिक स्तर पर कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस अवसर पर अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र वर्मा ने एमडीआरयू टीम को बधाई देते हुए कहा कि प्राचार्य डॉ. सोनी एवं नोडल ऑफिसर डॉ. संजय कोचर के नेतृत्व में बीकानेर सेंटर की रिसर्च टीम अच्छा कार्य कर रही है। डॉ. वर्मा ने एसपीएमसी में कार्यरत युवा डॉक्टर्स को भी रिसर्च टीम से जुड़ने एवं इस क्षेत्र में अधिक मेहनत कर सेंटर के नाम को रोशन करने का आह्वान किया है।

यह भी उल्लेखनीय है कि एमडीआरयू के एक्टरनल चैयरमैन के रूप में डॉ. धनपत कोचर की भी रिसर्च प्रोजेक्टस में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इनके मार्गदर्शन में सेंटर के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी रिसर्च में अपनी भूमिका का निर्वहन करते है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *