जीतो और कोचर ट्रस्ट के संयुक्त शिविर में मेदांता (गुरुग्राम) के विशेषज्ञों ने हृदय, हड्डी और श्वसन रोगों पर दी निशुल्क सलाह

जीतो और कोचर ट्रस्ट के संयुक्त शिविर में मेदांता (गुरुग्राम) के विशेषज्ञों ने हृदय, हड्डी और श्वसन रोगों पर दी निशुल्क सलाह
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • 373 लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ

बीकानेर, 9 नवम्बर । जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो), कोचर मंदिरात एवं पंचायती ट्रस्ट बीकानेर और मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में 9 नवंबर 2025, रविवार को ‘हैल्थ एंड वैलनेस कैम्प’ का सफल आयोजन किया गया। गौड़ी पाश्र्वनाथ मंदिर परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित इस शिविर का उद्घाटन पीबीएम अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया और जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी. पचीसिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इवेंट कोऑर्डिनेटर कुनाल कोचर ने बताया कि शिविर में 373 लोगों ने स्वास्थ्य जाँच और विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शिविर में मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम के विशेषज्ञ चिकित्सकों की अनुभवी टीम ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं, जिसमें कार्डियोलॉजी (हृदय रोग), ऑर्थोपेडिक (हड्डी रोग) और रेस्पिरेटरी (श्वसन रोग) विभाग शामिल थे। इस दौरान संपूर्ण अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, पीएफटी (फेफड़ों की जाँच), बीएमडी और चेस्ट एक्सरे जैसी महत्त्वपूर्ण जाँच सुविधाएँ निशुल्क प्रदान की गईं। शिविर के सफल आयोजन में जीतो चेयरमैन जयचंदलाल डागा और कोचर मंदिरात ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. धनपत कोचर का सान्निध्य रहा। इस हैल्थ कैम्प को सफल बनाने में कोचर फ्रेंड्स क्लब के कार्यकर्ताओं और अन्य सदस्यों, जैसे मोतीलाल कोचर, जितेंद्र कोचर, पुनेश मुसरफ़, विपुल कोठरी और प्रतीक कोचर का विशेष योगदान रहा।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *