नुक्कड़ नाटक का मंचन कर मेडिकल स्टूडेंट्स ने मानसिक स्वास्थ्य पर किया आम जन को जागरूक

नुक्कड़ नाटक का मंचन कर मेडिकल स्टूडेंट्स ने मानसिक स्वास्थ्य पर किया आम जन को जागरूक
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 8 अक्टूबर। पीबीएम अस्पताल के मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति विभाग द्वारा आयोजित विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के चतुर्थ दिवस शनिवार को मेडिकल स्टूडेंट्स ने पब्लिक पार्क में नुक्कड़ नाटक का मंचन कर आम नागरिकों को जागरूक किया।
इसमें एम.बी.बी.एस.के छात्र अमनदीप यादव, सुरेश बिस्ता, प्रीती जांगिड, सचिन, भावना यादव, सचेष्ट मल, आयुषी अग्रवाल, आयुषी झालानी, एंड्रिया ठाकुर, भरत लढा, दीपान्सु सिकरवाल, दिव्यांशी तोमर, गरूषा अग्रवाल, निखिल दामोर ने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया इस दौरान आम नागरिकों को बताया की विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह की मुल विषय-वस्तु “मानसिक स्वास्थ्य एक सार्वभौमिक मानव अधिकार है। तथा मानसिक रोगों के प्रति आमजन को जागरूक किया। इस कार्यक्रम में आचार्य एवं विभागाध्यक्ष मानसिक रोग विभाग डॉ. श्रीगोपाल गोयल, आचार्य डॉ हरफूल सिंह, सहायक आचार्य डॉ. राकेश कुमार, डॉ. निशान्त चौधरी, सीनियर रेजिडन्ट ज्योति चौधरी, क्लिनिकल साइकोलोजिस्ट डॉ० अन्जु ठकराल, रेजिडेन्ट चिकित्सक, समस्त स्टॉफ उपस्थित थे। इसी क्रम में विभाग द्वारा सेवा आश्रम, बीकानेर में भी मानसिक रोग से ग्रसित मरीजों के उपचार संबंधित कार्यक्रम रखा गया जिसमें सेवा आश्रम, बीकानेर के संचालक तथा समस्त स्टॉफ ने अपना योगदान दिया। जिसमें मानसिक रोग विभाग से सीनियर रेजिडेन्ट ज्योति चौधरी ने सेवा आश्रम के समस्त स्टॉफ को संबोधित करते हुए मानसिक रोगों के बारे में विस्तार से बताया तथा यह भी बताया कि मानसिक रोगियों कि सेवा सुश्रूषा करने के लिए धैर्य व संयम कि आवश्यकता होती है इन्होने सेवा आश्रम के द्वारा किए जा रहे कार्यों कि सराहना की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *