महफिल ए कव्वाली का आयोजन – रूहानी कलाम से अकीदतमंद भाव विभोर

महफिल ए कव्वाली का आयोजन - रूहानी कलाम से अकीदतमंद भाव विभोर
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 2 दिसम्बर। ख्वाजा पीर महबूब बख्श चिश्ती (रह.) के उर्स मुबारक पर मौहल्ला चूनगरान में महफिल ए कव्वाली का आयोजन किया गया, जिसमे रूहानी कलाम से अकीदतमंद भाव विभोर हो गए। सज्जादानशीन पीर गुलाम अल्लाह बख्श चिश्ती के सान्निध्य में आयोजित महफीले कव्वाली में जोधपुर के शौकत अंदाज़, नदीम अंदाज कव्वाल पार्टी ने रूहानी कलाम पेश किया ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कव्वाल पार्टी ने खुदा की शान में हमद “जो बंदा काबा का जाकर तवाफ करता है/ खुदाया उसके गुनाहों को माफ करता है। ” से महफ़िल का आग़ाज़ किया । महफिल में हजरत मुहम्मद साहब (स. अ )की शान में नात” हम ऐसे नबी के उम्मती है/ नबियों में सबसे अफजल रुतबा मेरे नबी का” पेश किया। चिश्ती बाबा की शान में कलाम ” नज़र के सामने महबूब बख्श चिश्ती हे/करूं किस्मत पे जितना नाज कम है “सुनाकर भाव विभोर कर दिया। महफ़िल ए कव्वाली का समापन “रंग” से हुआ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कार्यक्रम में पीर मोहम्मद सलीम चिश्ती, पीर हफीजुर्रहमान चिश्ती शामिल थे । इस अवसर पर चिश्ती बाबा की दरगाह मे अकीदत के फूल चढ़ाकर मुल्क में अमन चैन खुशहाली की सामूहिक दुआ की गई । इस अवसर पर कुरानखानी, का आयोजन किया गया।

मनकबत का आल इण्डिया तरही मुशायरा आज (मंगलवार को)

उर्स कमेटी के संरक्षक हाफिज फरमान अली ने बताया कि मंगलवार की रात आल इण्डिया तरही मुशायरा होगा । इस अवसर पर बड़ी देग के कार्यक्रम होंगे । बुधवार को कुल की रस्म के साथ उर्म मुबारक संपन्न होंगे ।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *