शिक्षा विभागीय कर्मचारियों की पदोन्नति और जुलाई में DPC कराने को लेकर कमलनारायण आचार्य ने सौंपा ज्ञापन

STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 16 जुलाई। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान, बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने गुरुवार को जयपुर और बीकानेर संभाग में पदोन्नति की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, निदेशक एवं संयुक्त निदेशक (बीकानेर/जयपुर) को ईमेल के जरिए भेजे गए इस ज्ञापन में कनिष्ठ सहायकों को वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नत करने का आग्रह किया गया है। संघ का कहना है कि पदोन्नति में हो रही देरी से कर्मचारियों को वेतन वृद्धि और पदोन्नति के समयबद्ध लाभ से वंचित होना पड़ रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इसके साथ ही, प्रदेशाध्यक्ष ने निदेशक महोदय को अलग से एक ज्ञापन सौंपकर संस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पदों की डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) इसी माह जुलाई में आयोजित करने की मांग की है। आचार्य ने निवेदन किया कि निदेशक महोदय की सेवानिवृत्ति से पूर्व इस प्रक्रिया को पूरा किया जाए, जिससे यह कदम मंत्रालयिक कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए एक सराहनीय उपहार साबित हो सके।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने स्पष्ट किया कि ज्ञापन पर तुरंत कार्रवाई की आवश्यकता है ताकि विभागीय कर्मचारियों को किसी भी प्रकार का आर्थिक नुकसान और प्रशासनिक परेशानी न झेलनी पड़े। संघ की इन जायज मांगों पर संज्ञान लेते हुए निदेशक महोदय ने मामले में सकारात्मक और त्वरित कार्रवाई का पूर्ण आश्वासन दिया है।

sjps