एमजीएसयू में ‘रंग राजस्थानी’ कार्यक्रम का भव्य पोस्टर विमोचन- सीमा मिश्रा व राजवीर सिंह चळकोई आयेंगे बीकानेर

एमजीएसयू में 'रंग राजस्थानी' कार्यक्रम का भव्य पोस्टर विमोचन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 12 दिसंबर। राजस्थानी भाषा, संस्कृति और इसके गौरवशाली इतिहास को जीवंत रखने के उद्देश्य से महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय (MGSU) के राजस्थानी विभाग और अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 17 दिसंबर 2025 को एक भव्य कार्यक्रम ‘रंग राजस्थानी’ आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन आज विश्वविद्यालय के वीसी सचिवालय में कुलगुरु प्रो. मनोज दीक्षित के नेतृत्व में संपन्न हुआ। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में कुलगुरु प्रो. मनोज दीक्षित के साथ कार्यक्रम संयोजक डॉ. मेघना शर्मा (इतिहास विभागाध्यक्ष), कार्यक्रम समन्वयक डॉ. धर्मेश हरवानी, कार्यक्रम संयोजक डॉ. लीला कौर, कार्यक्रम सह समन्वयक डॉ. प्रभुदान चारण, लेखाधिकारी आशीष शर्मा, कार्यालय सहायक श्रीकृष्ण जाट, तथा राजस्थानी के आमंत्रित व्याख्याता डॉ. गौरीशंकर प्रजापत और रामोतार उपाध्याय सहित मोट्यार परिषद के जिलाध्यक्ष एड. हिमांशु टाक, राजेश चौधरी, प्रशांत जैन, सुनील बिश्नोई, सुभकरण उपाध्याय, कमल मारू, मनीष बाबल, योगेश गोदारा, नरेंद्र सिंह, सचिन चौधरी, नखतूचंद, किसन सिंह राठौड़ और राधे सुथार शामिल हुए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मरू कोकिला सीमा मिश्रा होंगी मुख्य अतिथि
कार्यक्रम से जुड़े राम राजस्थानी ने बताया कि ‘रंग राजस्थानी’ के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण आयोजन किए जा रहे हैं। इसमें चळकोई फाउंडेशन की तरफ से राजस्थानी विषय के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जाने-माने इतिहासविद् राजवीर सिंह चळकोई मुख्य वक्ता के रूप में युवाओं को प्रोत्साहन देने हेतु राजस्थानी साहित्य, इतिहास, कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन पर व्याख्यान देंगे।

pop ronak

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजस्थान की प्रसिद्ध मरू कोकिला सीमा मिश्रा होंगी, जो अपने मधुर स्वरों में राजस्थानी गायन प्रस्तुत कर राजस्थानी भाषा और संस्कृति की अद्भुत छटा बिखेरेंगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि देश के जाने-माने उद्योगपति एवं भामाशाह श्री प्रहलाद राय गोयनका होंगे, जिन्होंने हमेशा महाविद्यालय के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया है। कार्यक्रम का मार्गदर्शन कुलसचिव जसवंतसिंह करेंगे, जबकि इसकी अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. मनोज दीक्षित करेंगे।
मोट्यार परिषद कर रही प्रचार-प्रसार
राजस्थानी भाषा एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजस्थानी मोट्यार परिषद की टीम जोर-शोर से प्रचार-प्रसार और व्यवस्थाओं का कार्य कर रही है।
=======

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *