विधायक सारस्वत ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन

विधायक सारस्वत ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 27 अगस्त। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने राजकीय विद्यालय, जैतासर में शिक्षा विभाग द्वारा ब्राइट फ्यूचर के तत्वाधान में आयोजित तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि के रूप में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, बृजलाल तावनिया, एसीबीओ ईश्वर राम गरुआ और वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक चंद्र सिंह पूनिया मौजूद रहे। ब्राइट फ्यूचर विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रमोद शर्मा एवं अध्यापकों ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस दौरान विधायक सारस्वत ने टॉस करके मैच का शुभारंभ किया। विधायक सारस्वत ने कहा कि खेल से मनुष्य का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं होने से वहां की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इनमें प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार खेलों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही हैं। श्री राम गोपाल सुथार ने खेलों के महत्त्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाध्यापिका ने पार्वती शर्मा ने आभार जताया। शारीरिक शिक्षक भवानी शंकर ने विद्यार्थियों को खेल के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में 12 टीमों के 192 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर महेश राजोतिया, सुरेंद्र चूरा, अर्जुनराम शर्मा, श्रवण शर्मा, रजनीकांत सारस्वत, भगवान सिंह तंवर और जैतासर ग्रामवासी, विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
=====

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *