विधायक सिद्धि कुमारी ने सूरसागर का जायजा लिया

विधायक सिद्धि कुमारी ने सूरसागर का जायजा लिया
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • बीकानेर की धरोहर स्थाई समाधान को लेकर कलेक्टर से की बात

बीकानेर , 14 जुलाई। बीकानेर में पिछले दिनों बारिश के बाद सूरसागर की दीवार ढहने के बाद क्षतिग्रस्त हुई सड़क का आज बीकानेर पूर्व विधानसभा विधायक सिद्धि कुमारी ने मौके पर जाकर जायजा लिया और निर्माण कार्य को लेकर जिला कलेक्टर से फोन पर बात कर नाराजगी जताई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सिद्धि कुमारी ने कहा बीकानेर की धरोहर सूरसागर को भाजपा सरकार ने एक झील के तौर पर निर्मित किया था। कांग्रेस सरकार की बेरुखी और प्रशासन की लापरवाही से हर बार सूरसागर को नुकसान पहुंचता है। सिद्धि कुमारी ने जिला कलक्टर से कहा जिस तरह का निर्माण कार्य चल रहा है ये स्थाई समाधान नहीं है।

pop ronak

सूरसागर बीकानेर की धरोहर है इसके लिए मेट्रो सीटी के टाऊन प्लानर द्वारा मैप बनाकर इसका स्थाई समाधान निकलना चाहिए जिसके लिए एक कमेटी का गठन किया जाए जिससे समय और पैसे की बचत भी हो और आस पास के लोगो को भी नुकसान ना हो इस मौके पर भाजपा शहर जिला महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, जिला मंत्री मनीष सोनी, ओम प्रकाश मीणा, जमनलाल गजरा साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *