कारगिल विजय रजत जयंती के उपलक्ष्य में दक्षिण पश्चिमी कमान द्वारा सोल्जर्स लूप रन का आयोजन

कारगिल विजय रजत जयंती के उपलक्ष्य में दक्षिण पश्चिमी कमान द्वारा सोल्जर्स लूप रन का आयोजन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर , 14 जुलाई। दक्षिण पश्चिमी कमान ने 13 जुलाई 2024 को जयपुर मिलिट्री स्टेशन में “कारगिल विजय रजत जयंती महोत्सव सोल्जर्स लूप रन” का आयोजन किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शहीदों की बहादुरी, बलिदान, अत्यधिक सहन शक्ति और दृढ़ संकल्प का सम्मान करने वाली अनोखी दौड़ में 2 किलो मीटर के 26 लूप शामिल थे, जिन में कुल 52 किलो मीटर की दूरी थी,जो 26 जुलाई 1999 का प्रतीक है जब युद्ध आधिकारिक तौर पर समाप्त हुआ था।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस आयोजन में जयपुर मिलिट्री स्टेशन के दिग्गजों, नागरिकों और सैन्य कर्मियों सहित सभी क्षेत्रों से लगभग 150 धावकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को मेजर जनरल सतबीर सिंह, सेना मैडल द्वारा 2100 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया और यह सुबह 0600 बजे तक जारी रहा। कर्नल आशीष ढींगरा ने 52 किमी की दौड़ 5 घंटे 20 मिनट के रिकॉर्ड समय में पूरी की।

इस 52 किमी की दौड़ की शीर्ष रैंकिंग प्राप्त करने वाले 8 धावकों में क्रमांक कर्नल आशीष ढींगरा, धर्मेश, मेजर आर एन सिंह, एस एस हाडा, प्रेम राज, एन के अमरजीत, दीपक और कर्नल कार्तिक रहे ।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *