यहां हर रोज पैदा हुए 3000 से ज्यादा बच्चे, आश्चर्यजनक है इस साल का आंकड़ा?

यहां हर रोज पैदा हुए 3000 से ज्यादा बच्चे
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर , 31 दिसम्बर। खट्टी मीठी यादों के साथ आज साल 2024 का अंत होने जा रहा है। इस बीच प्रदेश के चिकित्सा विभाग के द्वारा इस साल जन्मे बच्चों का आंकड़ा जारी किया गया है। प्रदेश में इस साल कुल 11लाख बच्चों का जन्म हुआ है। हालांकि यह संख्या पिछले साल से चार लाख कम है। क्योंकि पिछले साल प्रदेश में 15 लाख बच्चे जन्मे थे। चिकित्सा विभाग के द्वारा नवंबर महीने तक का आंकड़ा जारी किया गया है। लेकिन संभावना है कि 2023 की तुलना में संख्या थोड़ी कम रह सकती है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

99% डिलीवरी अस्पताल में हुई…
हालांकि जनवरी महीने में पूरे साल के आंकड़े सामने आने पर ही हकीकत आंकड़ों का पता चल सकेगा। वहीं राजस्थान में अब अस्पतालों में डिलीवरी करवाने को लेकर लोग जागरुक हो चुके हैं। प्रदेश में इस साल 99% डिलीवरी अस्पतालों में हुई है। आपको बता दें कि राजस्थान में हर साल 14 से 16 लाख बच्चों का जन्म होता है। अस्पताल में डिलीवरी होने के चलते कोई बीमारी या इंफेक्शन होने पर नवजात का इलाज भी तुरंत ही हो जाता है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

राजस्थान क्षेत्रफल में पहले नंबर पर
आपको बता दें कि राजस्थान पूरे देश में क्षेत्रफल के मामले में पहले नंबर पर है। वहीं राजस्थान की आबादी साल 2011 की जनगणना के अनुसार करीब 7 करोड़ रिकॉर्ड की गई। पहले राजस्थान में शिक्षा क्षेत्र में काफी चुनौतियां थी लेकिन अब धीरे-धीरे यहां हेल्थ सेक्टर ग्रोथ कर रहा है। प्रदेश में कैंसर जैसी जटिल बीमारियों का इलाज होना भी शुरू हो चुका है।

पूरे साल में इस महीने जन्में थे सबसे ज्यादा बच्चे
रिप्रोडक्टिव एवं चाइल्ड हेल्थ डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉक्टर सुनील राणावत बताते हैं कि इस साल अगस्त महीने में सबसे ज्यादा 1.32 लाख बच्चों का जन्म हुआ। जबकि अप्रैल महीने में केवल 84064 बच्चों का जन्म हुआ है। डॉ सुनील राणावत बताते हैं कि अस्पताल में डिलीवरी होने के चलते अब प्रदेश में शिशु मृत्यु दर भी काम हो चुकी है। इसके साथ ही विभाग के द्वारा समय-समय पर वैक्सीनेशन कैंपेन चलाए जाते हैं जिससे कि नवजात बच्चों और उनकी मां को कोई बीमारी ना हो सके।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *