बहुमुखी प्रतिभा के धनी भैंरूरतन छंगाणी को ‘कमला रंगा सृजन सेवा सम्मान’ अर्पित

बहुमुखी प्रतिभा के धनी भैंरूरतन छंगाणी को 'कमला रंगा सृजन सेवा सम्मान' अर्पित
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 6 नवम्बर। प्रज्ञालय संस्थान द्वारा समाजसेवी, संस्कृतिकर्मी, पर्यावरणविद, संगीतज्ञ और लेखा विशेषज्ञ भैंरूरतन छंगाणी को उनकी समर्पित सेवाओं के लिए कमला रंगा सृजन सेवा सम्मान अर्पित किया गया। लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन सदन में आयोजित इस भव्य समारोह की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी शंकरलाल तिवाड़ी ने छंगाणी को बहुप्रतिभाशाली व्यक्तित्व का धनी बताया और कहा कि ऐसी प्रतिभा का सम्मान करना समाज का दायित्व है। वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा ने छंगाणी के सहज-सरल व्यक्तित्व और विभिन्न कलानुशासनों के प्रति उनकी सेवाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि उनका सम्मान प्रतिभा और सेवा के प्रति दायित्व निर्वहन है। तिवाड़ी और रंगा ने संयुक्त रूप से छंगाणी को माला, शॉल, प्रतिक चिन्ह और सम्मान पत्र अर्पित किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अपने सम्मान के प्रति उत्तर में भैंरूरतन छंगाणी ने इसे समाज का सम्मान बताते हुए, इसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया और अपनी सेवाओं को और विस्तार देने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने अपनी मधुर वाणी में गीत और भजन की शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्र-मुग्ध कर दिया। समारोह में आशानन्द कल्ला, भंवरलाल प्रजापत और हनुमान आचार्य सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने छंगाणी के जीवन से जुड़े अनछुए प्रसंगों को साझा किया, उनकी सेवाओं की सराहना की और उन्हें नेक इंसान बताया। इस सम्मान समारोह का सफल संचालन हनुमान आचार्य ने किया।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *