नगर निगम ने गंगाशहर में तोड़े अतिक्रमण

नगर निगम ने गंगाशहर में तोड़े अतिक्रमण
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

दुकानों के आगे से बैनर और सामान उठाकर कब्जे में लिया, छज्जों को नहीं हटाया

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गंगाशहर , 26 जून। बीकानेर नगर निगम ने एक बार फिर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। गंगाशहर में मुख्य बाजार में दुकानों के आगे रखा सामान निगम के दस्ते ने कब्जे में लिया। कई जगह अतिक्रमण को तोड़ा गया। कुछ समय पूर्व भी अतिक्रमण हटाए गए थे परन्तु पुनः कर लिए गए थे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

नगर निगम ने बुधवार को गंगाशहर के मुख्य बाजारों में दुकानों के आगे पड़े बैनर, दुकान का सामान आदि उठाकर अपने कब्जे में लिया। अब पैनल्टी जमा कराने पर ही ये सामान वापस दुकानदारों को दिया जा सकेगा। निगम दस्ते के पहुंचने के साथ ही दुकानदारों ने सामान उठाकर अंदर रखना शुरू कर दिया।

हालांकि बहुत ज्यादा सामान जब्त नहीं किया गया है। अतिक्रमण हटाने का एक सन्देश ही दिया गया। अतिक्रमण हटाने के लिए निगम की ओर से सख्त कार्रवाई की जानी अभी शेष है। दुकानों के आगे छज्जे बने हुए हैं, उन्हें नहीं हटाया गया। कुछ दुकानदारों ने यहां चौकी और सीढियां भी निकाल रखी है, उन्हें भी नहीं हटाया गया।

इन बाजारों पर ध्यान नहीं

बीकानेर के तौलियासर भैरुजी गली में पूर्व संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन ने कब्जे हटवाये थे लेकिन अब बाजार की हालात पहले से भी ज्यादा खराब हो चुकी है। दुकानदारों ने सड़क का अधिकांश हिस्सा कब्जे में ले लिया है। अपनी दुकान के बाद आगे के हिस्से पर अलग ही दुकान शुरू कर दी है। तीन पहिया या चार पहिया तो दूर यहां बाइक पर जाना भी अब मुश्किल हो गया है।

रतनबिहारी पार्क के पास

रतन बिहारी पार्क के पास से बड़ा हनुमान मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर स्थायी रूप से फल फ्रूट वालों का कब्जा है। यहां चार पहिया वाहन निकालने नहीं देते लेकिन गाड़े वाले स्थायी रूप से खड़े रहते हैं।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *