नगर निगम पीबीएम परिसर के पास हटवाएगा अतिक्रमण

प्राचार्य डॉ. सोनी एवं महापौर सुशीला कंवर ने की शिष्टाचार भेंट
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • प्राचार्य डॉ. सोनी एवं महापौर सुशीला कंवर ने की शिष्टाचार भेंट

बीकानेर, 9 अक्टूबर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बीकानेर संभाग के सबसे बड़े चिकित्सालय पीबीएम अस्पताल के सौंदर्यकरण अतिक्रमण और सफाई व्यवस्था के मुद्दों पर बुधवार को प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी एवं महापौर सुशीला कंवर के बीच शिष्टाचार भेंट हूई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस दौरान मेयर ने कहा कि बीकानेर नगर निगम द्वारा पीबीएम परिसर के पास अतिक्रमण हटवाने की कार्यवाही शीघ्र शुरू करवा दी जाएगी, इसके अतिरिक्त निगम पीबीएम परिसर में सौंदर्यकरण के कार्य भी करवाएगा और सफाई व्यवस्था को लेकर नियमित मॉनिटरिंग निगम द्वारा की जाएगी।

pop ronak

महापौर द्वारा पीबीएम को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों पर प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि मेयर के इस निर्णय से मरीजों एवं उनके परिजनों, कार्मिकों, डॉक्टर्स एवं अधिकारियों को काफी राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है हाल ही में महापौर ने पीबीएम परिसर के लिए 3 हाई मास्ट लाइट, 100 एलईडी लाईट्स 90 वॉट की लगवाने के लिए एक यूओ नोट जारी कर स्वीकृति प्रदान की है।

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *