संगीतमय ‘रो-ट्री’ पौधरोपण से खिला हरियाली का रंग,बच्चों के सुरों में गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश

संगीतमय 'रो-ट्री' पौधरोपण से खिला हरियाली का रंग
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 12 जुलाई। आज वैष्णो धाम मंदिर परिसर में एक अनूठा दृश्य देखने को मिला, जब बीकानेर के लगभग 30 विद्यार्थियों ने न सिर्फ पौधरोपण किया, बल्कि अपने वाद्ययंत्रों की धुन पर संगीतमयी प्रस्तुतियां देकर ‘हरित बीकानेर’ की प्रेरणा दी। बच्चों के स्वर और सुरों में प्रकृति संरक्षण की पुकार, हरियाली की चाह और अपने शहर को स्वच्छ एवं हरा-भरा रखने की भावभीनी अपील गूंज उठी। यह आयोजन रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स, रोटरी क्लब बीकानेर अपराईज और रयान इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस अभियान के तहत वैष्णो धाम मंदिर परिसर में ड्रिप सिस्टम के साथ कुल 150 पौधे रोपे गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बच्चों ने गीतों से दिया पर्यावरण का संदेश
रोटरी क्लब अपराईज की अध्यक्ष रुचि दफ्तरी ने बताया कि इस पौधरोपण की विशेष बात यह रही कि बच्चों ने केवल पौधे नहीं लगाए, बल्कि इसके लिए उन्होंने पहले से संगीतमय गीतों की रचना और अभ्यास किया था, जिनमें पर्यावरण की महत्ता और वृक्षारोपण की आवश्यकता पर प्रेरणादायक संदेश थे। बच्चों ने पौधों की उपयोगिता से जुड़े सुंदर स्लोगनों को अपने हाथों में लेकर पर्यावरण संरक्षण को एक अभियान का रूप दे दिया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

रोटरी का 1150 पौधों का लक्ष्य
रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स के अध्यक्ष सुनील चमड़िया ने जानकारी दी कि रोटरी क्लब द्वारा इस वर्ष 1150 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी शुरुआत आज के आयोजन से की गई। इन पौधों को समुचित देखरेख के साथ ड्रिप सिस्टम के माध्यम से सुरक्षित और पोषित किया जाता है। उन्होंने बताया कि रोटरी द्वारा पिछले तीन वर्षों में अब तक 3000 से अधिक पौधे शहर की प्रमुख शिक्षण संस्थाओं, अस्पतालों, मंदिर परिसरों और अन्य सुरक्षित स्थलों पर लगाए गए हैं, जो आज वृक्ष का रूप लेकर हरियाली की छांव बिखेर रहे हैं।

दीर्घकालीन संरक्षण पर जोर
रोटरी इंटरनेशनल के प्रांत 3053 के ‘पैन प्रोजेक्ट’ के तहत इस स्थल पर बकैन, गुलमोहर, शीशम, कदम, गुड़हल, मोगरा, जेड्रोफा और रातरानी जैसे छायादार एवं पुष्पीय पौधे ड्रिप सिस्टम से लगाए गए, जिससे इनका दीर्घकालीन संरक्षण सुनिश्चित हो सके। गौरतलब है कि वैष्णो धाम मंदिर परिसर के उद्यान को रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स ने गोद लिया हुआ है और प्रतिवर्ष इसे हरा-भरा बनाने हेतु विशेष योजनाएं संचालित की जाती हैं। मंदिर परिसर में स्थित रोटरी सेल्फी पॉइंट भी इस हरियाली को आकर्षण का केंद्र बना रहा है, जहां श्रद्धालु और पर्यटक अपनी यादें कैद करते दिखे।

गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता
क्लब के सचिव विपिन लड्ढा ने बताया कि इस अवसर पर रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स के वरिष्ठ रोटेरियन डॉ. संदीप खरे, जगदीप ओबेरॉय, नवीन चौहान, दीपक चमड़िया, अंकुश चमड़िया, राजेश खत्री, अभिषेक आचार्य, सीए दीपक व्यास, राजीव अग्रवाल, देवेंद्र गोयल तथा अपराईज क्लब की पारुल अग्रवाल, नेहा ओझा, डॉ. निकिता गुप्ता, शिवाली कोठारी और कोमल पोपली ने पौधरोपण में सहभागिता निभाई। रयान इंटरनेशनल स्कूल से शिक्षिका वंदना पारीक, उमेश पुरोहित, वैभव पांडे और सुनीता कड़वासरा ने भी ‘रो-ट्री’ पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में वैष्णो धाम के प्रमुख सुरेश खिवानी ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और रोटेरियन्स का आभार व्यक्त किया तथा स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि, “आज के इस संगीतमय ‘रो-ट्री’ पौधरोपण कार्यक्रम ने यह सिद्ध कर दिया कि जब बच्चों की कल्पनाशक्ति, संगीत की मिठास और वृक्षारोपण की भावना एक साथ मिलती है, तो हरियाली एक आंदोलन बन जाती है। बीकानेर ने एक बार फिर हरियाली की दिशा में एक सुंदर, सुरभित कदम बढ़ाया है।”

इस संगीतमय ‘रो-ट्री’ पौधरोपण कार्यक्रम ने शहरवासियों को यह संदेश दिया कि हर पौधा केवल हरियाली नहीं, बल्कि आने वाले कल की सांसों की जिम्मेदारी है – और जब यह जिम्मेदारी बच्चों के सुरों के साथ बंधे, तो उसका असर मन को भी हरा-भरा कर देता है।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *