नई रोशनी जन कल्याण सेवा संस्थान का शुभारंभ 25 को

नई रोशनी जन कल्याण सेवा संस्थान का शुभारंभ 25 को
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 18 मई। बीकानेर संभाग स्तरीय विभिन्न क्षेत्रों में जनकल्याण के कार्य करने वाली संस्था ’’नई रोशनी जन कल्याण सेवा संस्थान का शुभारंभ 25 मई को सुबह ग्यारह बजे मुक्ता प्रसाद कॉलोनी के सेक्टर 14/48 में स्थित संस्थान के प्रधान कार्यालय में होगा। संस्था चिकित्सा, पर्यावरण, स्वरोजगार, स्वच्छता सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करेंगी। संस्थान का पंजीयन सहकारी समितियों से करवा लिया गया है। इसमें पंजीकृत 15 सदस्यों के साथ अनेक सदस्य सेवाएं देंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सोमवार को संस्थान के संरक्षक व श्री कुम्हार महासभा के जिलाध्यक्ष रामलाल भोभरिया, सचिव इमरान अली, कोषाध्यक्ष उम्मेद सिंह रघुवंशी व मोनिका रघुवंशी ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बीकानेर पूर्व की विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, पूर्व मंत्री डॉ.बुलाकी दास कल्ला, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक, स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

संस्था के कोषाध्यक्ष उम्मेद सिंह रघुवंशी ने आमंत्रित मीडियाकर्मियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्था जन कल्याण के लिए समर्पित है। इसका मुख्य उद्धेश्य समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना, वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना, महिला कल्याण एवं बाल विकास के क्षेत्र में कार्य करना, दिव्यांगजन, निर्धन परिवारों के युवक-युवतियों की आािर्थक सहायता कर उनके विवाह में सहयोग करना एवं महामारी, प्राकृत आपदा, बाढ़, अतिवृष्टि जैसी परिस्थितियों में जरूरतमंदों का सहयोग करना व विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा देना है।

संस्थान की मोनिका रघुवंशी ने बताया कि दानदाताओं व भामाशाहों के सहयोग से संस्थान को रोगियों की सेवार्थ एम्बूलेंस व महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए 10 सिलाई मशीन प्राप्त हो गई है। उन्होंने बताया कि संस्था जातिगत व सम्प्रदाय के भेदभाव से ऊपर उठकर समृद्ध भारत के विकास के लिए कार्य करेगी। स्वरोजगार के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाकर सभी वर्ग तबके के लोगों को स्वावलंबी बनाने का कार्य करेंगी। कौशल विकास के लिए विभिन्न प्रकार की उद्योग व कौशल विकास कार्यक्रम चलाकार बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी।

संस्था संरक्षक रामलाल भोभरिया ने बताया कि स्वच्छता के लिए अभियान चलाकर आमजन को जागृत करने का प्रयास किया जाएगा। वृक्षारोपण कर उनकी देखभाल के लिए जागरूक नागरिकों को उनकी देखभाल का जिम्मा संभलाया जाएगा। ’’बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के संदेश को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा । संस्थान के सचिव इमरान अली ने बताया कि संस्थान अपने संशाधनों से अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करेगा।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *