अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पर मिसाइल हमला करना चाहता था पाकिस्तान

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पर मिसाइल हमला करना चाहता था पाकिस्तान
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • भारतीय सेना ने ऐसे नाकाम किया साजिश

अमृतसर , 19 मई। पाकिस्तान की नापाक साजिश एक बार फिर सामने आई है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इसके जवाब में पाकिस्तान ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर और भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

स्वर्ण मंदिर पर हमला करना चाहता था पाकिस्तान
पाकिस्तान की ओर से दागी गई मिसाइलें स्वर्ण मंदिर की तरफ भेजी गई थीं लेकिन भारतीय सेना ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से समय रहते उन्हें रास्ते में ही नाकाम कर दिया। भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सेना ने पाकिस्तान की इस खतरनाक साजिश को सफल होने से पहले ही रोक दिया।

pop ronak

स्वर्ण मंदिर पाकिस्तान का मुख्य लक्ष्य था
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, 15 इन्फेंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल कार्तिक सी. शेषाद्रि ने बताया कि भारतीय सेना को पहले से शक था कि पाकिस्तान भारत के नागरिक इलाकों और सैन्य ठिकानों को निशाना बना सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमृतसर का स्वर्ण मंदिर पाकिस्तान का मुख्य लक्ष्य था।पवित्र एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए थे। वहां आधुनिक हवाई सुरक्षा सिस्टम तैनात किए गए थे, ताकि किसी भी हवाई हमले से मंदिर को बचाया जा सके।

भारतीय सेना ने नाकाम किया साजिश
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने ड्रोन और लंबी दूरी की मिसाइलों से स्वर्ण मंदिर को निशाना बनाकर हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना पूरी तरह तैयार थी। सेना ने समय रहते इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया और मंदिर को कोई नुकसान नहीं होने दिया।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *