बाफना स्कूल के नमन चांडक ने सीए आईपीसीसी 2023 परीक्षा में बीकानेर में पहला स्थान प्राप्त किया

सीए आईपीसीसी परीक्षा 2023 और सीए फाइनल 2023-24 में सफल हुए अपने पूर्व विद्यार्थियों का सम्मान किया।
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 12 जुलाई। बाफना स्कूल ने आज सीए आईपीसीसी परीक्षा 2023 और सीए फाइनल 2023-24 में सफल हुए अपने पूर्व विद्यार्थियों का सम्मान किया। स्कूल के सीईओ और प्रिंसिपल डॉ पीएस वोहरा ने बताया कि नमन चांडक ने सीए आईपीसीसी 2023 परीक्षा के दोनों ग्रुप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 600 में से 442 अंक हासिल कर बीकानेर में पहला स्थान प्राप्त कर नगर और स्कूल को गौरवान्वित किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
बाफना स्कूल के नमन चांडक ने सीए आईपीसीसी 2023 परीक्षा में बीकानेर में पहला स्थान प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि सीए फाइनल 2023 की परीक्षा में बाफना स्कूल के प्रणाम सोनी,वैभव कोचर,स्नेहा चांडक,नित्या चांडक,राजश्री अग्रवाल,समृद्धि कोचर ने सफलता प्राप्त की है वहीं नमन चांडक,चांदनी छाजेड़,देवेन बोथरा,राधे अग्रवाल, प्रकर्ष गांधी, भव्य डागा,सुरभि नाहटा सीए आईपीसीसी 2023 परीक्षा में सफल रहे हैं।

pop ronak

उन्होंने बताया कि स्कूल अपने कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए विशेष और आधुनिक शिक्षा प्रणालियों के साथ उत्कर्ष शिक्षण करवाता है जिसके कारण सीए और सीएस जैसी परीक्षा में हर वर्ष का स्कूल के अनेक विद्यार्थी पिछले कई वर्षों से लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *