जैन संस्कार विधि से नामकरण सम्पन्न

नामकरण जैन संस्कार विधि से सम्पन्न
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

गंगाशहर , 19 जनवरी। बीकानेर निवासी श्रीमती शशि देवी स्व. महावीर जी कोचर के सुपुत्र एवं पुत्रवधु प्रफुल्ल – सीए. दिव्या कोचर की नवजात पुत्री रत्न का नामकरण संस्कार अपने ननिहाल में पुरानी लाईन, गंगाशहर में 18 जनवरी 2024 को दोपहर 12:35 बजे उपरांत जैन संस्कार विधि से आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में जैन संस्कारक धर्मेन्द्र डाकलिया, देवेन्द्र डागा और विपिन बोथरा ने विधि विधान पूर्वक मांगलिक मंत्रोचार सहित जैन संस्कार विधि से नामकरण का कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम से पहले करणीदान रांका व जैन संस्कारकों ने सभी के साथ मिलकर अणुव्रत गीत का संगान भी समवेत स्वरों में किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जैन संस्कारक धर्मेन्द्र डाकलिया द्वारा कोचर व रांका परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित की गयी। जैन संस्कारक विपिन बोथरा ने नामकरण पत्रक का वाचन किया। इस अवसर पर पारिवारिक जनों की उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रही थी।
सभी ने तेयुप गंगाशहर द्वारा आयोजित हुए जैन संस्कार विधि के कार्यक्रम की सराहना की।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *