नारायण बारेठ का जाना पत्रकारिता और बौद्धिक जगत की अपूरणीय क्षति: चूरू में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

नारायण बारेठ का जाना पत्रकारिता और बौद्धिक जगत की अपूरणीय क्षति
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
मुख्यमंत्री का स्वागत देशनोक आने पर

चूरू, 12 मार्च । राजस्थान की माटी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ के निधन पर आज चूरू के सूचना केंद्र में एक शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान पत्रकारों और जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके व्यक्तित्व को पत्रकारिता की एक महान पाठशाला बताया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के स्तंभ
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जनसम्पर्क उपनिदेशक कुमार अजय ने कहा कि नारायण बारेठ ने अपनी कलम और आवाज से पत्रकारिता को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि बारेठ केवल एक पत्रकार नहीं, बल्कि एक बौद्धिक संस्थान थे, जिनका सम्मान देश और दुनिया के पत्रकार करते थे। उनका निधन केवल पत्रकारिता जगत के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण बौद्धिक समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

pop ronak

समाज सेवा को माना पत्रकारिता का मूल
सहायक जनसम्पर्क अधिकारी मनीष कुमार ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि बारेठ ने पत्रकारिता को हमेशा समाज सेवा का माध्यम माना। उन्होंने जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और अपनी लेखनी से समाज में जागरूकता फैलाई। उनकी सादगी और स्पष्ट सोच आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी।

सत्य और तथ्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता
श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष देशदीपक किरोड़ीवाल और किशन उपाध्याय ने कहा कि नारायण बारेठ का जीवन साहस और प्रतिबद्धता का प्रतीक था। उन्होंने हमेशा तथ्यों और सत्य के साथ खड़े होकर पत्रकारिता की मर्यादा को कायम रखा। आज के चुनौतीपूर्ण दौर में उनके विचार पत्रकारों को सही दिशा दिखाने का कार्य करेंगे।

मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि
सभा के अंत में वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र सिंह शेखावत, जमील खान, नरेश भाटी सहित उपस्थित सभी पत्रकारों और जनसम्पर्ककर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मनोज शर्मा, देवराज लाटा, राहुल शर्मा, जगदीश सोनी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे और बारेठ द्वारा स्थापित पत्रकारिता के ऊंचे आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया। थार एक्सप्रेस परिवार से वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ के हमेशा मित्रवत सम्बन्ध रहे। उनके चले जाने से थार एक्सप्रेस परिवार श्रद्धांजलि व्यक्त करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *