अग्रवाल समाज चेतना समिति के नए पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

अग्रवाल समाज चेतना समिति के नए पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 30 जुलाई। अग्रवाल समाज चेतना समिति के सत्र 2025-27 के लिए चुनाव प्रक्रिया आज संपन्न हो गई, जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। आज नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि थी, जिसके बाद प्रत्येक पद पर केवल एक ही प्रत्याशी शेष रहा। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश जी लद्रेचा और सहायक चुनाव अधिकारी विनोद जी जोशी ने नव-निर्वाचित उम्मीदवारों के नाम और उनके पदों की सूची आज जारी कर दी। निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं: अध्यक्ष: प्रमोद कुमार देवड़ा, मंत्री: मनीष चौधरी , उपाध्यक्ष: पवन जौहरी, उप मंत्री: पवन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष: मनमोहन अग्रवाल। इन सभी पदाधिकारियों के नाम अग्रवाल भवन के सूचना पट पर चस्पा कर दिए गए हैं। समाज के उपस्थित गणमान्य अग्रबंधुओं ने माला पहनाकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हार्दिक स्वागत किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समिति के निवर्तमान अध्यक्ष सुशील बंसल ने सभी चुने हुए पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी और उपस्थित समर्थकों व गणमान्य अग्रबंधुओं का स्वागत किया। इस अवसर पर शिवरतन अग्रवाल, नरेश मित्तल, अनंत वीर जैन, डॉ. ओपी गोयल, वेद प्रकाश बंसल, श्याम गुप्ता, डॉ. वेद प्रकाश गोयल, विनोद गोयल, बृजमोहन अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, राकेश मित्तल, प्रवीण अग्रवाल, सुमन जैन, विजय श्री गुप्ता, निशा अग्रवाल सहित अनेक अग्रजन उपस्थित रहे।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *