कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों ने पूर्व विधायक गोकुल प्रसाद पुरोहित को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों ने पूर्व विधायक गोकुल प्रसाद पुरोहित को दी श्रद्धांजलि
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 28 नवंबर । कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष देहात विशनाराम सियाग और जिला अध्यक्ष शहर मदन गोपाल मेघवाल ने आज जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल के साथ मिलकर स्वर्गीय पूर्व विधायक गोकुल प्रसाद पुरोहित को श्रद्धांजलि अर्पित की। तीनों नेताओं ने गोकुल सर्किल पहुँचकर पूर्व विधायक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
‘मजदूरों के सच्चे हितैषी’
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने पूर्व विधायक गोकुल प्रसाद पुरोहित के योगदान को याद करते हुए कहा कि बीकानेर में कांग्रेस पार्टी का खाता उन्हीं ने खोला था। उन्होंने पुरोहित को मजदूरों का सच्चा हितैषी बताया।
देहात अध्यक्ष विशनाराम सियाग ने गोकुल प्रसाद पुरोहित का स्मरण करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुष्पांजलि कार्यक्रम में उपस्थिति
इस पुष्पांजलि कार्यक्रम में गोकुल प्रसाद पुरोहित स्मारक समिति बीकानेर के सचिव अजय पुरोहित एडवोकेट, अनिल गोपाल पुरोहित एडवोकेट, नरसिंह महाराज, लाली बोहरा, अजय व्यास, धनसुख आचार्य, नवल पुरोहित, अरुण व्यास, विष्णु व्यास, गिरिराज हर्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अजय पुरोहित एडवोकेट ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

pop ronak
vimla devi daftri punnay tithi
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *