2-4 और 5 नहीं…’बोलेरो’ से उतरे पूरे 78 लोग, नजारा देख पुलिस ने पकड़ लिया अपना सर

2-4 और 5 नहीं...'बोलेरो' से उतरे पूरे 78 लोग, नजारा देख पुलिस ने पकड़ लिया अपना सर
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर, 16 जनवरी। मध्य प्रदेश के पोहरी क्षेत्र में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित धार्मिक मेले में एक अनोखी घटना सामने आई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। राजस्थान से मेले में शामिल होने आ रहे श्रद्धालु एक बोलेरो गाड़ी में सवार थे। लेकिन गाड़ी में 5-10 नहीं, बल्कि पूरे 78 लोग सवार थे। महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और यहां तक कि छोटे.छोटे बच्चों को भी इस गाड़ी में ठूंस.ठूंस कर बैठाया गया था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जानिए इतने लोग देखकर पुलिस ने लिया क्या एक्शन
यह घटना तब प्रकाश में आई जब पोहरी पुलिस निरीक्षक यानी टीआई रजनी चौहान ने गाड़ी को रोका। बोलेरो के अंदर और ऊपर तक लोग बैठे हुए थे। पुलिस ने गाड़ी से सभी को उतरवाया और उनकी गिनती की। गिनती पूरी होने पर पता चला कि गाड़ी में कुल 78 लोग सवार थे। इनमें से कई लोग गाड़ी के सामान रखने वाली जगह और छत पर भी बैठे थे। गाड़ी में इतनी बड़ी संख्या में लोगों के सफर करने से किसी भी बड़े हादसे का खतरा था। टीआई रजनी चौहान ने इस मामले को गंभीरता से लिया और ड्राइवर को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने गाड़ी में सवार यात्रियों को समझाया कि इस तरह की लापरवाही से गंभीर दुर्घटना हो सकती है। हालांकि, यात्रियों की गुजारिश पर पुलिस ने ड्राइवर को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

गाड़ी को देखकर हर कोई था हैरान
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह.तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। गाड़ी को देखकर हर कोई हैरान है कि कैसे एक बोलेरो, जिसे सामान ढोने के लिए डिज़ाइन किया गया है, इतने सारे लोगों को एक साथ ढो रही थी। यह घटना सुरक्षा उपायों और जिम्मेदारी की कमी को उजागर करती है। पुलिस ने ड्राइवर और यात्रियों को भविष्य में ऐसी लापरवाही न करने की हिदायत दी है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जरूरत है ताकि भविष्य में संभावित हादसों को टाला जा सके।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *