बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के चुनाव में अब राठी व कल्याणी में सीधी टक्कर

बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के चुनाव
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 27 जनवरी।बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के चुनाव में आज नामांकन वापसी के आखिरी दिन अध्यक्ष पद के उम्मीदवार महावीर पुरोहित ने अध्यक्ष पद के दावेदार मनमोहन कल्याणी को अपना समर्थन देने की घोषणा के साथ अपना नामांकन वापिस ले लिया है। इससे पहले रवि पुरोहित भी अपना पर्चा उठा चुके हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए होने वाला चतुष्कोणीय मुकाबला अब सीधे मुकाबले में बदल गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

महावीर पुरोहित के समर्थन में कल्याणी खेमे में खुशी की लहर है। जानकारों का मानना है कि इससे कल्याणी का पलड़ा इस चुनाव मेंं भारी होगा। अध्यक्ष पद के लिए कल मतदान होना है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

अध्यक्ष पद हेतु 4 उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए थे । अध्यक्ष पद हेतु मनमोहन कल्याणी, महावीर पुरोहित, जुगल राठी व रवि पुरोहित ने नाम निर्देशन पत्र निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत किया था ।
दोनों पुरोहित द्वारा नाम वापिस ले लिए जाने से अब दो माहेश्वरी बन्धुओं में मुकाबला होगा।

अंतिम मतदाता सूची के अनुसार 392 मतदाता नये अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। उप रजिस्ट्रार कैलाश चंद्र सैनी ने बताया कि 27 जनवरी को शाम 4 बजे तक नाम वापसी के बाद दो उम्मीदवार मैदान में है तथा 28 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक माडर्न मार्केट स्थित व्यापार मंडल कार्यालय में मतदान होगा तत्पश्चात मतगणना कर अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा।

 

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *