शादी के 5 दिन बाद NRI दूल्हे की मौत,ओवरटेक करते समय ट्रेलर से भिड़ी कार

शादी के 5 दिन बाद NRI दूल्हे की मौत
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

 कुछ दिन पहले इटली से आया था परिवार

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नागौर , 4 दिसम्बर। डीडवाना-कुचामन में कार और ट्रेलर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में NRI दूल्हे और उसके चचेरे भाई की मौत हो गई। NRI युवक की 5 दिन पहले शादी हुई थी। इसके लिए कुछ दिन पहले ही परिवार इटली से आया था।
हादसे में NRI युवक की पत्नी, माता-पिता समेत 5 लोग घायल हो गए। गुरुवार को पूरा परिवार NRI युवक के ननिहाल में शादी के बाद की रस्में निभाने जा रहा था। ट्रेलर से हुई भिड़ंत में स्विफ्ट डिजायर कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा सुबह 11 बजे लाडनूं थाना क्षेत्र में निम्बी जोधा पुलिया के पास हुआ।
ओवरटेक करते समय सामने से आए ट्रेलर से भिड़ी कार
थाना अधिकारी सिद्धार्थ प्रजापत ने बताया- नागौर निवासी मुकेश प्रजापत पुत्र रामलाल प्रजापत (50) के बेटे रोहित प्रजापत (24) की शादी 29 नवंबर को लक्ष्मणगढ़ (सीकर) निवासी नेहा (25) से हुई थी। इसके लिए कुछ दिन पहले ही परिवार इटली से आया था। गुरुवार को पूरा परिवार मीठा मायरा (शादी के बाद की एक रस्म) करने रोहित के ननिहाल सुजानगढ़ (चूरू) जा रहा था। सुबह करीब 11 बजे लाडनूं में निम्बी जोधा पुलिया के पास उनकी कार किसी गाड़ी को ओवरटेक कर रही थी, इसी दौरान सामने से आए ट्रेलर से भिड़ंत हो गई।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कार के उड़े परखच्चे, 5 लोग घायल
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार में बैठे ड्राइवर रोमिल पवार पुत्र संजय पवार निवासी सुजानगढ़ (चूरू), मुकेश प्रजापत, उनकी पत्नी पिंकी प्रजापत (47), बेटा रोहित प्रजापत, रोहित की पत्नी नेहा, रोहित की बुआ का लड़का मनमीत प्रजापत (27), पूजा (23) पत्नी रविकांत प्रजापत निवासी जसवतंगढ़ (डीडवाना-कुचामन) घायल हो गए।

सूचना मिलने पर लाडनूं डीएसपी जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को लाडनूं हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद रोहित और मनमीत को मृत घोषित कर दिया। रोहित की मां पिंकी प्रजापत को हालत गंभीर होने पर जयपुर के SMS हॉस्पिटल रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों का लाडनूं हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर ट्रैफिक बाधित हो गया और भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से साइड में करवाया और ट्रैफिक शुरू करवाया।

15 सालों से इटली रहता है पूरा परिवार
मुकेश प्रजापत नागौर शहर में किले के पीछे रहते हैं। इनका परिवार पिछले 15 सालों से इटली में रहता है। मुकेश प्रजापत वहां पर डेयरी फार्म में जॉब करते हैं, जबकि रोहित ई-सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री में नौकरी करता था। रोहित की शादी के लिए कुछ दिन पहले परिवार नागौर आया था।

गुरुवार सुबह 10 बजे रोहित का भाई इटली के लिए रवाना हुआ था, जबकि अन्य लोग शादी के बाद मीठा मायरा की रस्म करने सुजानगढ़ (चूरू) जा रहे थे। दरअसल, दूल्हे-दुल्हन के मामा शादी में मायरा भरने आते हैं। शादी के बाद दूल्हे-दुल्हन की मां अपने पीहर में मिठाई पहुंचाने जाती है, जिसे मीठा मायरा कहते हैं।

…………..

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *