छठे दिन बीकानेर जिले की सात विधानसभा क्षेत्र में 27 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में 5.25 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने 1,862 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर दिया
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026


बीकानेर, 4 नवंबर।
नाम निर्देशन पत्र भरने के छठे दिन जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से कुल 27 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर पश्चिम से सुरेश चंद्र ने निर्दलीय, शबनम बानो ने निर्दलीय, जेठानंद ने बीजेपी प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। जेठानंद ने बीजेपी से शनिवार को भी दो नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

बीकानेर पूर्व से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में तीर्थ राम, नारायण सिंह, छैलू कंवर, केदारनाथ खत्री तथा हरी प्रकाश ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। यशपाल ने कांग्रेस से प्रत्याशी के रूप में दो नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये । पब्लिक पॉलीटिकल पार्टी से भगवान सिंह प्रत्याशी तथा गोमती ने बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया।

डूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भीखाराम नाई ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में, सुमन कंवर ओड ने निर्दलीय प्रत्याशी, तारा सिंह ओड निर्दलीय,प्रीति शर्मा ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। इसी प्रकार विवेक माचरा ने आर एल टी पी प्रत्याशी ,पारसराम ने निर्दलीय तथा श्रवण सिंह पुन्दलसर ने अभिनव राजस्थान पार्टी प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया।

खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में विश्वनाथ ने दो नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए ।इसी विधानसभा क्षेत्र में घनश्याम ने पब्लिक पॉलीटिकल पार्टी प्रत्याशी के रूप में तथा सीताराम ने जन नायक जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।

कोलायत विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में प्रताप राम ने पर्चा दाखिल किया।

लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में असंख्य समाज पार्टी से फूसाराम तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सुशील कुमार ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया।

नोखा विधानसभा क्षेत्र से रामप्रताप, मोतीराम ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में तथा इंडियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी प्रत्याशी के रूप में उमरदीन ने नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।
_____

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *