डॉक्टर शराब में धुत्त:बच्चे को दिखाने पहुंचे लोागें ने वीडियो बनाया, दो बोतल भी बरामद

डॉक्टर शैलेंद्र सिं
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 23 अक्टूबर। बज्जू कस्बे में एक सरकारी डॉक्टर शराब के नशे में धुत्त मिला तो लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। क्षेत्र के लोग एक बच्चे को दिखाने गए थे लेकिन डॉक्टर जांच करने की हालत में नहीं था, उसके कमरे में शराब की दो बोतलें भी बरामद की गई। अब हेल्थ डिपार्टमेंट ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सोशल मीडिया पर चल रहे इस वीडियो में चार-पांच युवक डॉक्टर शैलेंद्र सिंह के पास पहुंचते हैं। एक कमरे से बाहर आकर डॉक्टर बात करता है तो एक छोटे बच्चे को दिखाने की बात कही जाती है। शराब के नशे में डॉक्टर कमरा बंद करना चाहता है लेकिन लोग रोक लेते हैं। फिर वो वापस दूसरे कमरे में जाकर पलंग पर चद्दर से मुंह ढककर सो जाता है। स्थानीय लोग शराब की दो बोतल भी मौके से बरामद करते हैं, जिसमें एक पैक बोतल थी और दूसरी लगभग खाली हो चुकी थी। एक गिलास में भी शराब मिली है, वहीं पास में नमकीन रखी हुई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

हेल्थ डिपार्टमेंट के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. देवेंद्र चौधरी ने बताया कि डॉ. शैलेंद्र सिंह के घर और अस्पताल में से ये घटना कहां की है? इसका पता लगाया जा रहा है। अगर अस्पताल परिसर में शराब पी रहा था, तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। वहीं पूरे मामले की जांच होगी। डॉ. चौधरी ने बताया कि एक टीम बनाकर पूरे मामले की जांच की जाएगी।

pop ronak

सीएमएचओ रह चुका है डॉक्टर

डॉ. शैलेंद्र सिंह पहले भरतपुर का सीएमएचओ रह चुका है। शिकायतों के बाद वहां से एपीओ करके बीकानेर भेज दिया गया था। बज्जू में डॉक्टर की कमी होने के कारण यहां पोस्टिंग दी गई। पहले से चल रही जांच के बीच अब ये नई जांच डॉक्टर के खिलाफ शुरू होगी।

18 पोस्ट, 2 डॉक्टर की पोस्टिंग

बज्जू में इस समय 18 डॉक्टर के पद है लेकिन महज दो डॉक्टर ही लगे हुए हैं। डॉक्टर की 16 पोस्ट खाली है। बताया जा रहा है कि दीपावली के दिन अकेले डॉ. शैलेंद्र ही अस्पताल में तैनात थे, ऐसे में उन्हें ही चौबीस घंटे ड्यूटी करनी थी। ऐसे में शराब पीने से आम लोगों को परेशानी हुई। एक डेंटिस्ट भी है लेकिन वो भी डेपुटेशन पर अन्यत्र है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *