बाफना स्कूल में शिक्षकों के ओपन हॉल सेशन का आयोजन

डॉ. पी.एस. वोहरा पुणे में 'द डिज़ाइनइंडिया शो' में देंगे संबोधन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

गंगाशहर , 16 दिसम्बर। बाफना स्कूल में शिक्षा, शिक्षक और विद्यार्थी से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर साप्ताहिक संवाद का कार्यक्रम – “ओपन हॉल सेशन” का आयोजन किया गया। इस संवाद कार्यकम में स्कूल के 50 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने विचार रखे।स्कूल के सीईओ और प्रिंसिपल डॉ पीएस वोहरा ने बताया कि एक सप्ताह तक चले इस कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विषय को पढ़ाने से ज्यादा उसे समझाने की आवश्यकता पर ध्यान आकर्षित करवाया। पढ़ाना दूसरों को ज्ञान और कौशल सिखाता है। वहीं समझाना, आलोचनात्मक सोच, तार्किकता, विश्लेषण तथा अलग-अलग विचारों के बीच संबंधों को देखने की क्षमता को विकसित करता है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
बाफना स्कूल में शिक्षकगण

इसलिए विषय को पढ़ाने से ज्यादा उसे समझाने की जरूरत है जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। इसके अलावा उन्होंने क्लास रूम में विद्यार्थियों को नकारात्मकता से बचाने तथा उनकी समस्याओं को जानने के बाद उसका हल निकालने के लिए जागरूक रहने की जरूरत पर भी प्रकाश डाला। संवाद में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थी केंद्रित शिक्षा देने की पहल की तथा उन्होंने कहा कि आज विद्यार्थियों में अहम और क्रोध की भावना का पाया जाना बहुत ज्यादा देखने को मिल रहा है जिसका हमें अपने-अपने तरीकों से हल निकालने की जरूरत है जिससे विद्यार्थियों का शिक्षा और शिक्षक से जुड़ाव बना रहे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सीईओ डॉ वोहरा ने सभी प्रतिभागी शिक्षक- शिक्षिकाओं को ओपन हॉल डिस्केशन में शिक्षा ,शिक्षक और विद्यार्थी के विभिन्न मुद्दों पर विचार रखने के लिए आभार व्यक्त किया साथ ही इस संवाद से निकले सभी महत्वपूर्ण मानकों को शिक्षा में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *