चमत्कार की आस में मासूम बच्चे से गंगा में बार-बार डुबकी लगवाते रहे माता-पिता, हो गयी मौत

चमत्कार की आस में मासूम बच्चे से गंगा में बार-बार डुबकी लगवाते रहे माता-पिता, हो गयी मौत
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

Uttarakhand News: हरिद्वार, 25 जनवरी। एक दिल दहला देने वाली घटना हरिद्वार से सामने आई हैं. यहां अंधविश्वास में डूबे माता-पिता की गलती ने एक सात साल के मासूम की जान ले ली।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गंगा में डुबकी लगाने से कैंसर ठीक होने की उम्मीद में 7 वर्षीय एक बच्चे के माता-पिता ने उसे बार-बार गंगा में डुबकी लगवाई जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे के अभिभावक हर की पौड़ी के किनारे मंत्रों का जाप करते रहे, जबकि बच्चे की चाची ने उसकी तेज चीख को नजरअंदाज करते हुए उसे बार-बार गंगा में डुबकी लगवाई, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसपास खड़े लोगों ने महिला को रोकने की कोशिश की लेकिन उसने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया।

pop ronak

बच्चे को ब्लड कैंसर था, ऐसे में उसके माता-पिता अंधविश्वास में आ गए और उन्हें लगा कि बच्चे को गंगा में डुबकी लगवाने से वो ठीक हो जाएगा. फिर वो बच्चे से बार-बार गंगा में डुबकी लगवाई जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक बच्चे के माता-पिता हरि की पौड़ी के किनारे मंत्र का जाप करते रहे, जबकि बच्चे की चाची ने उसकी तेज चीख को नजरअंदाज कर दिया और बार-बार उसे गंगा में डुबाती रही, जिससे उसका दम घुट गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसपास खड़े लोगों ने महिला को रोकने की कोशिश की लेकिन उसने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया। हर की पौड़ी पुलिस थाने की प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे के माता-पिता और चाची को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि बच्चा ब्लड कैंसर से पीड़ित था और अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रहता था। उन्होंने बताया कि डूबने से बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मामले में आगे पूछताछ की जा रही है।

हर की पौड़ी पुलिस थाने की प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे के माता-पिता और चाची को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि बच्चा ब्लड कैंसर से पीड़ित था और अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रहता था। उन्होंने बताया कि डूबने से बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मामले में आगे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है. एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि पति-पत्नी एक बच्चे को लेकर आए थे। उनके साथ एक और महिला भी थी।

महिला भी बच्चे के शव को घाट पर लेकर बैठ गई थी। वह कभी हंस रही थी, तो कभी वहां मौजूद लोगों को भगा रही थी। वह यह दावा भी कर रही थी कि बच्चा अभी जिंदा होकर खड़ा हो जाएगा। मगर, ऐसा नहीं हुआ। पुलिस अफसर ने कहा कि अगर ब्लड कैंसर की बात को सही पाया जाता है और उसकी वजह से बच्चे की हत्या करने की बात सामने आती है, तो उसे ध्यान में रखते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *