SJPS बीकानेर में भौतिक विज्ञान कार्यशाला: फिजिक्स भारत यात्रा का सफल आयोजन

SJPS बीकानेर में भौतिक विज्ञान कार्यशाला
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 27 सितम्बर। श्री जैन पब्लिक स्कूल (SJPS), बीकानेर के प्रांगण में अन्वेषिका भारत यात्रा के अंतर्गत एक भव्य भौतिक विज्ञान कार्यशाला (फिजिक्स भारत यात्रा कर्टेन रेज़र प्रोग्राम) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह राष्ट्रीय स्तर का फिजिक्स अवेयरनेस प्रोग्राम प्रसिद्ध पद्मश्री प्रो. एच. सी. वर्मा के मार्गदर्शन में इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स (IAPT) द्वारा आयोजित किया गया। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं विज्ञान अध्यापकों ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वैज्ञानिक योगदान और प्रायोगिक शिक्षा पर जोर
कार्यक्रम में प्रो. वाई. के. विजय (डायरेक्टर, CIST – IIS जयपुर यूनिवर्सिटी) और डॉ. अक्षय जोशी (एसोसिएट प्रोफेसर, डूंगर कॉलेज) ने विद्यार्थियों को महान भारतीय वैज्ञानिकों डॉ. सी. वी. रमन एवं जे. सी. बोस के उल्लेखनीय योगदान से परिचित कराया। विशेषज्ञों ने चुंबकत्व, प्रकाश के विभिन्न सिद्धांतों जैसे स्पेक्ट्रम, प्रकीर्णन, टिंडल इफेक्ट, सेमीकंडक्टर, क्वांटम कंप्यूटर, और सिंपल पेंडुलम में फ्रीक्वेंसी परिवर्तन जैसे जटिल विषयों को रोचक वैज्ञानिक प्रयोगों एवं मॉडल्स के माध्यम से सरलता से समझाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विश्व पटल पर कीर्तिमान स्थापित करने की प्रेरणा
प्रो. विजय ने भौतिक विज्ञान के उभरते सितारे और वोल्फ प्राइज विजेता डॉ. जिनेंद्र जैन के कार्यों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को भारतीय विश्वविद्यालयों से शिक्षा प्राप्त कर विज्ञान के क्षेत्र में विश्व पटल पर कीर्तिमान स्थापित करने की प्रेरणा दी। विद्यालय प्रबंधन की ओर से अध्यक्ष श्री विजय कुमार कोचर एवं सचिव CA श्री माणक कोचर ने विद्यार्थियों को प्रायोगिक शिक्षण के महत्व पर बल देते हुए विज्ञान को गहराई से समझने के लिए प्रेरित किया। अंत में, विद्यालय की CEO श्रीमती सीमा जैन एवं प्राचार्या श्रीमती रूपश्री सिपानी ने सभी विशेषज्ञों एवं अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *