पौधरोपण किया गया और श्रद्धांजलि सभा रखी गयी

पौधरोपण किया गया और श्रद्धांजलि सभा रखी गयी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 2 अक्टूबर। भीनासर गौचर भूमि पर राजस्थान प्रदेश माली-सैनी महासभा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय गुलाब गहलोत की चतुर्थ पुण्यतिथि पर सैंकड़ो की संख्या में पौधरोपण किया गया और श्रद्धांजलि सभा रखी गयी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भीनासर स्थित श्रीमुरली मनोहर धोरा पर गुलाब गहलोत चेरिटेबल ट्रस्ट बीकानेर द्वारा लगभग 15 बीधा जमीन सुरक्षित कर यहां पौधे लगाए गए। संत श्यामसुंदर महाराज ने श्रद्धांजलि सभा में आये हुए आगंतुकों को अपनी संतवाणी से संबोधित किया व पेड़-पौधों का हर व्यक्ति के जीवन मे महत्व को बताया।

pop ronak

ट्रस्ट के व्यवस्थापक योगेश गहलोत ने बताया कि जननेता रहे स्वर्गीय गुलाब गहलोत की पुण्यतिथि पर हर वर्ष आमजन के हितार्थ कार्य किये जाते हैं। ट्रस्ट के द्वारा पौधों को ड्रिप पद्दति द्वारा पौषण व आत्मनिर्भर होने तक पूरा संरक्षण दिया जाएगा।

इस अवसर पर जेठमल गहलोत, नरसिंहदास मिमाणी, शिव गहलोत, संजय गौड़, कैलाश बिश्नोई, भीष्म महर्षि, विकास दाधीच, महेंद्र बोथरा, संजय सोनी, रामलाल पड़िहार, मुरली पुरोहित, दीपेश गुर्जर, कमलेश मंडा, सूरज बिश्नोई, मुकेश गहलोत, सुभाष साहू, दिवाकर नाहटा, राजेन्द्र तंवर आदि उपस्थित रहे।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *