श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन

श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 2 अक्टूबर। स्थानीय श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “स्वच्छता ही सेवा अभियान“ के समापन अवसर पर राष्टीय सेवा योजना एवं एन.सी.सी. के संयुक्त तत्वावधान में गांधी चौक गंगाशहर में सफाई की और गाँधी जी की प्रतिमा को माला पहनाई एव पुष्प अर्पित करके अभियान का समापन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर एन.एस.एस. अधिकारी डॉ.भारती सांखला, डॉ.सतपाल मेहरा एवं एन.सी.सी. अधिकारी फरसा राम चौधरी के नेतृत्व में स्वच्छता सेवा अभियान के समापन अवसर पर एन.एस.एस. के स्वयंसेवक व एन.सी.सी. कैडेट्स के साथ स्वच्छता के प्रति जनभावना के साथ मानव जीवन में इसका महत्व बताया गया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शिवराम सिंह झाझड़िया ने स्वयंसेवकों व कैडेट्स को कहा कि स्वच्छता व्यक्तित्व का अहम हिस्सा है तथा स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ.राजेंद्र चौधरी ने स्वच्छता ही जीवन है पर प्रकाश डाला एव गांधी जी के मुल्यों को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *