सुजानदेसर के बाबा रामदेवजी के मंदिर में जोत व भक्ति तथा पुजारी का अभिनंदन

सुजानदेसर के बाबा रामदेवजी के मंदिर में जोत व भक्ति तथा पुजारी का अभिनंदन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 26 दिसम्बर। गंगाशहर के मस्त मंडल के प्रमुख सेवक व समाजसेवी भंवर लाल रोडा सोनी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को पी.बी.एम. अस्पताल जनाना वार्ड के सामने के रैन बसेरे में चाय, बिस्किट की सेवा की गई तथा सुजानदेसर के बाबा रामदेव मंदिर में पूर्णिमा पर विशेष जोत व भक्ति की गई तथा पुजारी गोरधन कच्छावा का अभिनंदन किया गया।
बाबो भली करें संस्था के संयोजक जय किशन रोडा सोनी ने बताया कि सुजानदेसर के बाबा रामदेव मंदिर में छह वर्षों के बाद गोवर्धन कच्छावा परिवार की इस बार 15 दिवसीय पूजा की बारी आई है, बारी का समापन बुधवार को सुबह होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बारी के दौरान पुजारी गोरधन व किशन कच्छावा के नेतृत्व में नित्य सुबह बाबा के मंदिर में विविध ड्राई फ्रूट मिश्रित चूरमा का भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने भी मिगसर मास के दौरान बाबा रामदेवजी के मिगसर की थाली, पंचामृत, नारियल आदि का भोग लगाया। निज मंदिर में विशेष रोशनी व बाबा की प्रतिमा पर विशेष श्रृंगार किया गया।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *