साहित्य अकादमी, दिल्ली के उर्दू कार्यक्रम में शायर अमित गोस्वामी निभाएंगे भागीदारी

साहित्य अकादमी, दिल्ली के उर्दू कार्यक्रम में शायर अमित गोस्वामी निभाएंगे भागीदारी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 17 अगस्त। साहित्य अकादमी, नई दिल्ली की ओर से आयोजित होने वाले युवा साहिती (उर्दू) कार्यक्रम में बीकानेर के शायर अमित गोस्वामी रचना पाठ करेंगे। इस आयोजन में देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों का पाठ होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

साहित्य अकादमी सचिव डॉ. के. श्रीनिवास राव के अनुसार 27 अगस्त को उर्दू भाषा के इस वर्चुअल आयोजन में राजस्थान का प्रतिनिधित्व बीकानेर के अमित गोस्वामी करेंगे। कार्यक्रम में साहित्य अकादमी के उर्दू परामर्श मंडल के संयोजक चंद्रभान ख्याल भी उपस्थित रहेंगे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

अमित इससे पहले भोपाल में हुए अंतरराष्ट्रीय लिटरेचर फेस्टिवल में भी भागीदारी कर चुके हैं। अमित गोस्वामी ने दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के विभिन्न केंद्रों से प्रसारित मुशायरों में अपने कलाम की प्रस्तुति दी है।इसके अलावा गोस्वामी को कई ऑल इंडिया मुशायरों में देश के लगभग सभी नामचीन शायरों के साथ मंच साझा करने का अवसर भी मिला है।

अमित ने टीवी, रेडियो, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में वृहद स्तर पर लेखन और अनुवाद का कार्य किया है, इसमें प्रसिद्ध अभिनेता अन्नू कपूर का रेडियो शो ‘सुहाना सफ़र विद अन्नू कपूर’, संगीतकार अन्नू मलिक के साथ कार्यक्रम उल्लेखनीय हैं।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *