रविवार को बीकानेर में कवि डाॅ. कुमार विश्वास का कार्यक्रम मंथन

बीकानेर में कल मनेगा 'सुशासन दिवस
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • रोटरी क्लब आध्या व निर्विकल्प फाण्उडेशन का चैरिटी शो का साझा प्रयास

बीकानेर , 30 अगस्त । रोटरी क्लब आध्या व निर्विकल्प फाण्उडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 1 सितम्बर को डाॅ. कुमार विश्वास के चैरिटी शो मंथन कार्यक्रम स्थानीय महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के सभागार मे शाम 5 बजे आयोजित होगा। जिसमें विश्व विख्यात कवि व वक्ता डाॅ. कुमार विश्वास एक विशेष शाम बीकानेवासियों के साथ बितायंगे। यह विशेष शो में कुमार विश्वास अपने विशेष अंदाज में हजार हवेलियों के शहर बीकानेर वालों को रोमांचित करेंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रोटरी क्लब आध्या की अध्यक्ष प्रियंका बैद ने बताया कि प्रसिद्ध कवि और वक्ता कुमार विश्वास हमारे चैरिटी शो के मुख्य आकर्षण होंगे, जो एक प्रेरणादायक और मनोरंजक शाम का वादा करता है। उन्होंने कहा कि इस शो से जो भी राशि बचेगी उसे किसी सहायताप्रदत्त कार्य में लगाया जायेगा। सचिव तनु महता ने बताया कि शो के लिए सभी तैयारिया जोर-शोर से जारी है। कोषाध्यक्ष सुषमा मोहता ने बताया कि रोटरी आध्या की पूरी टीम इस शो को सफल बनाने में मनयोग से लगी हुई है। प्रियंका जी ने बताया कि शो का सफल बनाने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

pop ronak

निर्विकल्प फाउंडेशन के डायरेक्टर डाॅ. चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया 1 सितम्बर को स्थानीय एमजीएसयू के संभागार में आयोजित कुमार विश्वास के इस चैरिटी शो में तीन श्रेणियों के टिकिट के अंतर्गत बीकानेरवासी शामिल हो सकेंगे। शो को लेकर बीकानेवासियों में काफी उत्सुकता है और इस यादगार शाम को बेहतर बनाने में भी आयोजको का सहयोग भी कर रही है। डाॅ. श्रीमाली ने बताया कि शो में शामिल होने के लिए चैरिटी शो के टिकिट लेकर बीकानेरवासी एक विशेष शाम का आनंद ले सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *