रूपचंद मोहनलाल (रूपजी) परिवार शताब्दी वर्ष पर कर रहा तीसरी ब्रांच रूपचंद मोहनलाल मिष्ठान एवं नमकीन भंडार का भव्य शुभारंभ

रूपचंद मोहनलाल मिष्ठान एवं नमकीन भंडार का भव्य शुभारंभ
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 30 । गंगाशहर, भीनासर, नोखा रोड, उदयरामसर, सुजानदेसर, किशमीदेसर, रानीबाजार सहित आसपास के क्षेत्रवासियों को उच्च क्वालिटी की नमकीन, मिठाईयां, बैकरी आइटम, फास्टफूड, दही, पनीर सहित उच्च कोटी के खाद्य पदार्थ अब एक ही छत के नीचे आसानी से शुलभ रहेगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इतना ही नहीं डिनर हो या लंच सबका रहेगा एक ही मंच, वजह यह कि मिठाई और नमकीन की दुनिया में सौ साल से अपने बेमिशाल स्वाद, गुणवता और व्यवहार के कारण प्रसिद्धी की ऊंचाईयों को छू रहा, ग्राहकों के विश्वास का प्रतीक बन चुका रूपचन्द मोहनलाल परिवार अपने तीसरे प्रतिष्ठान रूपचंद मोहनलाल (रूपजी) मिष्ठान भंडार एवं फास्टफूड का भव्य शुभारंभ नोखा रोड पर करने जा रहा है। शनिवार 31 अगस्त को सुबह 9 बजे पंडित जुगलकिशोर ओझा (पुजारी बाबा) के कर कमलों द्वारा प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ किया जाएगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रतिष्ठान के संचालक श्रीराम अग्रवाल ने बताया कि मिठाई और नमकीन की दुनिया में रूपचन्द मोहनलाल परिवार आज इस क्षेत्र में एक आइकॉन बन चुका है। अपने सौ साल की इस यात्रा के उपलक्ष में सेवा व्यापार को विस्तार देते हुए शहरवासियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए अपने तीसरे प्रतिष्ठान का संचालन शुरु कर रहा है। इसकी वजह बताते हुए श्रीराम अग्रवाल ने कहा कि बाजार में आज मिठाई या नमकीन बहुत बेची जा रही है। लेकिन, गुणवता के अभाव में उपनगर गंगाशहर, भीनासर सहित किशमीदेसर और घड़सीसर तथा आसपास के लोग बड़ा बाजार और जस्सूसर गेट स्थित प्रतिष्ठान तक अपनी मनपसंद मिठाईयां खरीदने के लिए आते हैं और जब भी आते हैं तो आग्रह करते थे कि एक प्रतिष्ठान गंगाशहर में भी हो तो क्षेत्रवासियों को दूर नहीं आना पड़ेगा।

जनमानस के सम्मान का ध्यान रखते हुए रूपचन्द मोहनलाल परिवार अपने तीसरे प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ कर रहा है। जहां केवल मिठाई ही नहीं अपितु नमकीन में हर प्रकार के भुजिया, कचौड़ी, समोसा, शाही समोसा, मिर्च बड़ा, दही बड़ा, राज कचौड़ी से लेकर रेस्टोरेंट में हर प्रकार की करीब पचास प्रकार की वेज सब्जियां, तंदूर, नान, तवा रोटी, फास्टफूड में चाऊमीन, डोसा, पिज्जा, बर्गर, पिचका, पापड़ी, आइसक्रीम, बैकरी में नमकीन और मिठे बिस्किट, केक, पेस्ट्री और दही, पनीर से लेकर हर वो आइटम ग्राहक को उपलब्ध करवाएगा, जिसकी उन्हें जरुरत होती है। इसके अलावा इस प्रतिष्ठान के शुरु होने से आसपास के ग्रामीण इलाकों में उदयरामसर, पलाना, देशनोक और नोखा तक ग्राहकों को आइटम खरीदकर ले जाने में सुविधा रहेगी।

रूपजी परिवार के राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि इससे पहले हमारी दो शाखा पहली बड़ा बाजर क्षेत्र के भुजिया बाजार में और दूसरी जस्सूसर गेट के सामने सफलता पूर्वक और ग्राहकों को संतुष्टि प्रदान करते हुए संचालित की जा रही है। नोखा रोड स्थित प्रतिष्ठान में भी करीब 300 प्रकार के आइटम उपलब्ध रहेंगे। प्रतिष्ठान के शुभारंभ और अतिथियों के स्वागत में रूपचन्द मोहनलाल परिवार के नरेन्द्र अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, ऋत्विक अग्रवाल सहित सभी सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *