शहर भाजपा उपाध्यक्ष पर सख्त हुई पुलिस

शहर भाजपा उपाध्यक्ष पर सख्त हुई पुलिस
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • राजकार्य में बाधा डालने का लगाया आरोप, मेड़तिया बोले नशे के खिलाफ अभियान का साइड इफेक्ट

बीकानेर , 28 नवम्बर। बीकानेर पुलिस ने सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी के शहर उपाध्यक्ष की ओर से पिछले दिनों किए गए विरोध पर सख्ती दिखाई है। बीछवाल थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण ने अदालत में इस्तगासा दायर करके भगवान सिंह मेड़तिया पर राजकार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। खास बात ये है कि आमतौर पर पुलिस एफआईआर नहीं करे तो लोग इस्तगासा दायर करते हैं लेकिन यहां स्वयं पुलिस ने इस्तगासा दायर करके कानूनी कार्रवाई की मांग रखी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दरअसल, 22 अक्टूबर को बीछवाल पुलिस ने इंद्रा कॉलोनी के मेन रोड पर नाका लगाकर वाहनों की चैकिंग शुरू की थी। थाने के सिपाही वाहनों की चैकिंग करते हुए चालान भी काट रहे थे। इस बीच भाजपा नेता भगवान सिंह मौके पर पहुंचे और चालान काटने पर आपत्ति दर्ज कराई। मेडतिया के विरोध करने पर थानाधिकारी गोविन्द सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान दोनों के बीच नोक-झोंक हो गई। मेड़तिया ने तब आरोप लगाया कि बीछवाल पुलिस सदर थाना क्षेत्र में आकर चालान काट रही है। गलियों में चालान काटकर लोगों को परेशान किया जा रहा है जबकि भुट्‌टा चौराहे पर बड़ी संख्या में दुकानदारों ने कब्जे कर रखे हैं। दुकान के आगे यातायात बाधित किया हुआ है।

pop ronak

थानाधिकारी ने तब समझाइश का प्रयास किया कि चालान कहीं भी काटे जा सकते हैं लेकिन मेडतिया नहीं माने। मेडतिया ने कुछ चालान भी मौके पर दिखाये, जिस पर गलत तरीके से वसूली के आरोप लगाए गए। तब दोनों के बीच हुई नोक-झोंक खत्म हो गई थी लेकिन अब ये मामला फिर उठ गया है।

बीछवाल थाना अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पीसीपीएनडीटी एक्ट कोर्ट में आता है। जहां नौ लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए थानाधिकारी ने परिवाद दिया है। इसमें भगवान सिंह के अलावा राजु खान उर्फ करीम खान, सेठी उर्फ फारुख खान, पिचका उर्फ सोफिन, फिरोज भाटी, समीर, बाबू खान, शामुदीन, सत्तार खान शामिल है। पुलिस ने घटना के दिन का वीडियो भी अदालत में पेश किया है।

उधर, मेडतिया ने कहा है कि पिछले कुछ महीनों से हम नशे के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। बीछवाल और सदर थाना क्षेत्र में नशे की बिक्री हो रही है। नशा तस्करों को रोकने के बजाय उन्हें शरण दी जा रही है। पुलिस इसी सक्रियता से विचलित होकर कार्रवाई कर रही है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *