राजनैतिक रूप से कांग्रेस-भाजपा ने सांठगांठ कर रखी है- मनोज

राजनैतिक रूप से कांग्रेस-भाजपा ने सांठगांठ कर रखी है- मनोज
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 21 नवम्बर । मतदान को लेकर अब महज चार दिन बचे है। जिसके चलते बीकानेर पूर्व से रालोपा प्रत्याशी एड मनोज विश्नोई ने अपनी पूरी ताकत झोकते हुए आज सूरजपुरा,धोबीतलाई,माजीसा का बास,सुभाषपुरा,शिवबाड़ी आदि इलाकों में जनसंपर्क कर बोतल को जीताने की अपील की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता के स्वागत व प्यार से मैं अभिभूत हूं। जिस तरह उनका अपार समर्थन मिल रहा है। उससे ऐसा लगता है कि वे इस चुनाव में विजयश्री हासिल करेंगे। विश्नोई ने कहा कि राजनैतिक रूप से कांग्रेस-भाजपा ने सांठगांठ कर रखी है, इनको जनता से कोई सरोकार नहीं है। किसान कर्ज माफी, टोल मुक्त राजस्थान, रिक्त पदों को भरने सहित दर्जनों जनहित के मुद्दों को लेकर आरएलपी संघर्ष कर रही है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मनोज बिश्नोई ने कहा कि लोगों ने मुझे विजयी बना कर विधानसभा में भेजा तो मैं पहले की तरह ही आप लोगों के बीच में रहूंगा। इसके अलावा क्षेत्र की समस्याएं विधानसभा में उठाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा। इस मौके पर विश्नोई का जगह जगह फूल मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *