बीकानेर के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को बिजली कटौती

बीकानेर के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को बिजली कटौती
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक अलग-अलग समय पर बंद रहेगी सप्लाई; देखें अपने इलाके की पूरी सूची

बीकानेर, 29 जून । बीकानेर शहर के उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर है। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम द्वारा केवी पूगल रोड जीएसएस (GSS) के मुख्य बस के रख-रखाव और आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार (30 जून) को शहर के एक बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड (BKESL) द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, विभिन्न फीडरों के अंतर्गत आने वाले रिहायशी, व्यावसायिक और औद्योगिक इलाकों में सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक अलग-अलग समय पर कटौती की जाएगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सुबह 6 बजे से 10 बजे तक प्रभावित रहने वाले प्रमुख इलाके:
रखरखाव कार्य के चलते सुबह 6:00 से 10:00 बजे तक बीकानेर पश्चिम और बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े निम्नलिखित इलाकों में बिजली गुल रहेगी:

pop ronak

औद्योगिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र: खारा रीको इंडस्ट्रीयल एरिया (फीडर नंबर 1 से 7), बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया, एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय, हल्दीराम भुजिया फैक्ट्री, नवलखा फैक्ट्री।

नया शहर एवं नत्थूसर बास क्षेत्र: नया शहर पानी की टंकी, एम-एम ग्राउंड के पीछे का एरिया, रिलायंस टावर डीटीआर के पास, ईदगाह बड़ी मस्जिद के सामने, पुष्करणा स्टेडियम के पीछे का एरिया, विवेक नाथ बगीची, नथुसर कुआ (अशोक जी की चौकी के पास का एरिया), भेरू जी चौक नाथूसर बास, लोड-मोड के बगीची के पास, ब्रहम बागीची के पास का एरिया, नेताजी भवन, माहेश्वरी भवन, लतीमल माताजी, धर्मनगर द्वार, विश्वकर्मा गेट, पिंजरा पोल गौशाला और गौशाला के पास का क्षेत्र।

गजनेर रोड व लालगढ़ क्षेत्र: गजनेर रोड, कोठारी के सामने नंदू महाराज डीटीआर, लालगढ़ रेलवे अस्पताल, गुरुद्वारा कॉलोनी, सर्वोदय बस्ती, कृपाल भेरू मंदिर के पास, नरसिंह सागर तालाब, मेघवालों का मोहल्ला, मोती महाराज डीटीआर, खड़े वाला डीटीआर, सेंट एन.एन. स्कूल के पास का एरिया, मनोज दाल मिल के पास, मोर पंख भवन, हरिजन बस्ती, डूडी पेट्रोल पंप, अंत्योदय नगर, हसन पार्षद वाला डीटीआर, नया पीर दरगाह, माखन भोग, सुभाष प्रसाद क्षेत्र, चलानी ऊनी मिल और खाकी बाबा बिल्डिंग।

बंगला नगर व पूगल रोड क्षेत्र: कोठारी के सामने, शहीद भगत सिंह कॉलोनी, मुर्गा मैदान, वूल मिल क्षेत्र, लक्ष्मी ऊनी मिल, डूडी पेट्रोल पंप के सामने एसबीआई (SBI) बैंक, रंगोलाई महादेव मंदिर के पास, कब्रिस्तान के सामने, एडवोकेट रणजीत सिंह के घर के पास, बाल गोविंदन स्कूल के पास, चोटिये के प्याऊ के पास, मन्नू जी की चक्की, मोहन कबाड़ी के पास का एरिया, ब्राह्मणों का मोहल्ला, पूगल रोड गणेश मोटर के पास, हनुमान जी मंदिर पूगल रोड, डूडी स्टैंड के पास, बंगला नगर, बीएसटीसी (BSTC) स्कूल के पास, जाटों का मोहल्ला, भेरू जी की थान, ओड्डो की शान, गूजरों का मोहल्ला, गंगाजल परिषद के पास का एरिया, प्रेस के पास का एरिया, मेन रोड, गोपाल गहलोत के पास, मन मोहन स्कूल के पास, कड़वासरा चक्की, सब्जी मंडी के सामने पूगल रोड, कपिल आइस फैक्ट्री के पीछे, एफसीआई (FCI) रोड, पुराने शिव मंदिर के पास, एफसीआई गोदाम, सब्जी मंडी बैक साइड, इस्लाम नगर, ऊन मंडी के पीछे का एरिया, शिव स्टूडियो और बंगला नगर।

भीतरी शहर और अन्य आवासीय कॉलोनियां: चुंगी चौकी, जैसलमेर रोड, नाल रोड, अंसल कॉलोनी, कृष्ण विहार, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (MGSU), विश्वकर्मा कॉलोनी, गणेश कॉलोनी, रंगा कॉलोनी, एफसीआई गोदाम के पीछे, गणगौर स्कूल के पास, मुस्तफा मस्जिद, एमआरएफ (MRF) टायर शोरूम, भाया होटल, जालू जी की खेड़ी, सरकारी स्कूल के पास, वैलिएंट स्कूल, बडू मार्केट, करणी औद्योगिक क्षेत्र (फीडर नंबर 1 से 4, 4 और 6), कानासर गांव, बीकाजी उद्योग, रंगोली फैक्ट्री (निजी), आरसीडीएफ (RCDF) फैक्ट्री (सरकारी), काजरी (सरकारी), डूडी फैक्ट्री, शास्त्री स्कूल, स्टेशन रोड, लालगढ़ गली नंबर 1 से 16, रेलवे मस्जिद के सामने, आरसीडीएफ मेन, काजरी फार्म हाउस, छात्ता फैक्ट्री, रामपुरा गली नंबर 1 से 20, भीम नगर, रामपुरा बाईपास रोड, लाल खा की बाड़ी, रामप्रताप भवन, दीपजी की बाड़ी (गली नंबर 2), चौधरी कारखाना, बीज प्लांट, छाता फैक्ट्री के पीछे, उस्मान पापड़, सरकारी अस्पताल, एमपी (MP) कॉलोनी सेक्टर 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 और 9 से 17 तक, ऊन मंडी, पूगल रोड ब्रिज, रामपुरा बाईपास, रंगोली फैक्ट्री, लालगढ़ स्टेशन, कबीर आश्रम, सर्वोदय बस्ती (सेक्टर 6 से 10), ओड्डो का मोहल्ला, रेलवे वर्कशॉप, गली नंबर 23 और राजीव नगर।

कोटगेट व भीतरी मोहल्ले: सोनगिरी कुआ, पारिक चौक, डागा चौक, पाबुबारी के अन्दर, जस्सुसर गेट अंदर-बाहर, सीताराम गेट के बाहर, विश्वकर्मा गेट के बाहर, नाइयों का मौहल्ला, चूना भट्टा, कालू मोदी बाड़ा, प्रताप बस्ती कब्रिस्तान, चौखुटी पुलिया, सुभाष रोड, एमआर (MR) होटल, 10 नंबर स्कूल, मघाराम कॉलोनी, चैननाथ धुना, कोठारी हॉस्पिटल, रांकावत भवन, पूगल बस स्टैंड, पंडित धर्म कांटा, प्रताप बस्ती, 5 नंबर ट्यूबवेल, कसाई बाड़ा, बिन्नाणी चौक, दाउजी मन्दिर रोड, चूनगरों का मौहल्ला, जोशीवाड़ा, दो पीर, सिपाहियों का मौहल्ला, भाटियों का चौक, असानियों का चौक, तेली बाड़ा, सिक्कों का मौहल्ला, रामपुरिया कॉलेज, बख्तावरों का कुआं, जगमग कुआं, रामा मोदी, प्रताप मॉल के पीछे, कसाई बाड़ी, मीट मार्केट, वाटर वर्क्स शोभासर, बीकाजी और आरएनबी (RNB) ग्लोबल का संपूर्ण क्षेत्र।

सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक यहाँ रहेगी कटौती:
इसके अतिरिक्त, विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण और रखरखाव कार्य के कारण गंगाशहर सब-स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में भी 5 घंटे बिजली बंद रहेगी:

प्रभावित क्षेत्र: किश्मीदेसर और गंगाशहर का संपूर्ण क्षेत्र (सुबह 07:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक)।

विद्युत कंपनी बीकेईएसएल ने आमजन से अपील की है कि वे इस समयावधि से पूर्व ही अपने पानी के स्टोरेज सहित बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य निपटा लें, ताकि कटौती के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। कार्य समय पर पूरा होने पर आपूर्ति को समय से पहले भी बहाल किया जा सकता है।

sesumo school
sjps