जीतो मदुरै यूथ विंग के प्रफुल्ल जैन अध्यक्ष एवं रिद्धि पारख जैन सचिव मनोनीत

जीतो मदुरै यूथ विंग के प्रफुल्ल जैन अध्यक्ष एवं रिद्धि पारख जैन सचिव मनोनीत
quicjZaps 15 sept 2025

मदुरै, 02 अक्टूबर (संवाद प्रेषक – अशोक जीरावला जैन, मदुरै) । सेल्लूर स्थित जैन विद्यालय परिसर में ‘जीतो मदुरै यूथ विंग’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर युवा नेतृत्व को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जीतो मदुरै यूथ विंग की नई कार्यकारिणी

pop ronak

कार्यक्रम के दौरान नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें निम्नलिखित सदस्यों को मनोनीत किया गया।
अध्यक्ष: प्रफुल्ल जैन ,सचिव: रिद्धि पारख जैन ,उपाध्यक्ष: आनंद भंडारी एवं सुमीत संकलेचा, संयुक्त सचिव: आशा भंडारी एवं मनाली जैन, कोषाध्यक्ष: आकाश जैन

युवाओं की व्यावसायिक व सामाजिक सहभागिता पर जोर
समारोह में तमिलनाडु एपीटीएस ज़ोन के अध्यक्ष जितेंद्र भंडारी, ज़ोन सचिव नवीन सेठिया तथा ज़ोन महिला विंग की संयोजिका सपना बेथला विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए युवाओं से व्यावसायिक प्रगति, सामाजिक सहभागिता, आपसी सहयोग एवं सेवा प्रकल्पों को नई दिशा देने का आह्वान किया।

यूथ विंग की नवनियुक्त सचिव रिद्धि पारख जैन ने बताया कि यह मंच मदुरै के युवा जैन समाज को संगठित करने तथा उनकी ऊर्जा व प्रतिभा को सकारात्मक दिशा में नियोजित करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जीतो के उद्देश्यों के अनुरूप निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।